+

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान कल, 8 केन्द्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting  देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए गुरूवार यानी 19 अप्रैल को मतनाद होने वाला है। पहले चरण में 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों पर मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का शोर बुधवार शाम पांच […]

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting  देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए गुरूवार यानी 19 अप्रैल को मतनाद होने वाला है। पहले चरण में 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों पर मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का शोर बुधवार शाम पांच बजे थम गया। अब अगले 36 घंटे तक प्रत्याशी घर-घर जाकर अपेन लिए समर्थन जुटाएंगे । इस चरण में आठ केन्द्रीय मंत्रियों , दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व राज्यपाल समेंत 1625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

आठ केन्द्रीय मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला

देश के जिन 102 सीटों पर कल मतदान होना है उनमें कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ,जितिन प्रसाद, सर्वानंद सोनोवाल , केन्द्रीय मंत्री संजीव बलियान, भूपेन्द्र यादव , अर्जुन राम मेघवाल और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह  की किस्मत कल ईवीएम में कैद हो जाएगी। इसके अलावा भाजपा ने  अन्नामलाई, डीएमके प्रत्याशी कनिमोझी,  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ,  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, अगाथा शर्मा, हनुमान बेनीवाल, चंद्रशेखर आजाद,  अजय भट्ट, ए राजा सरीखे नेता चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा का डीएमके और कांग्रेस से टक्कर

पहले चरण में भाजपा, डीएमके और कांग्रेस की किस्मत दांव पर है। 2019 में 102 सीटों में से भाजपा ने 40 सीटें जीती थीं तो डीएमके ने 24 और कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत हासिल की थी। अन्य दलों को 23 सीट मिले थे। तो सबकी नजर इन 102 सीटों पर है । क्या इसबार भाजपा कोई बड़ा कमाल कर पाती है या फिर कांग्रेस और डीएमके बाजी मार ले जाएंगे।

पहले चरण में 1625 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

भारतीय चुनाव आयोग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार पहले चरण में कुल 1625 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला प्रत्याशी हैं। पहले चरण में महिलाओं की भागीदारी मात्र 8 फीसदी है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024 प्रथम चरण के लिए थम गया प्रचार, जीतू पटवारी का दावा, 6 में से 4 सीटों पर जीतेगी कांग्रेस

पहले चरण में अपराधी से लेकर धनबली तक मैदान में

एडीआर के आंकड़ों पर भरोसा करें तो  1,618 उम्मीदवारों ने हलफनामें में जो जानकारी दी है उसके अनुसार उसमें 16 फीसदी जिनकी संख्या 252 है, इतने उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 167 प्रत्याशियों पर हत्या औऱ अपहरण के मामले दर्ज हैं तो  19 पर हत्या की कोशिश के मामले हैं। 18 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक पर रेप का मामला भी दर्ज है। इसके अलावा  450 यानी 28 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति है।  हालांकि 10 फीसदी प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति जीरो बताई है। तीन ऐसे भी उम्मीदवार हैं जिनकी कुल संपत्ति  300 से 500 रुपए की ही है। तमिलनाडु की थुथुकूडी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के. पोनराज 320 रुपए के साथ सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।

चौथे चरण के लिए आज होगी अधिसूचना जारी

बताते चलें कि आज यानी 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इस चरण में 10 राज्यों की 96  सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।  चौथे चरण में यूपी की 13 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी मतदान होगा।

यह भी पढ़ें: Bengal Ram Navami Clashes: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान धमाका, छतों से भक्तो पर बरसाए गए पत्थर

Whatsapp share
facebook twitter