+

Lok Sabha Election 2024 मायावती ने मैनपुरी में बदला उम्मीदवार, डिंपल यादवऔर समाजवादी पार्टी की राह हुई कठिन

Lok Sabha Election 2024  मंगलवार को बसपा ने 11 लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इसी के साथ बसपा ने मैनपुरी सीट से गुलशन देव शाक्य का टिकट काट दिया है। डिंपल यादव के खिलाफ मायावती ने अब यादव चेहरे पर दांव लगाया है। बसपा ने पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को […]

Lok Sabha Election 2024  मंगलवार को बसपा ने 11 लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इसी के साथ बसपा ने मैनपुरी सीट से गुलशन देव शाक्य का टिकट काट दिया है। डिंपल यादव के खिलाफ मायावती ने अब यादव चेहरे पर दांव लगाया है। बसपा ने पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में बीजेपी से जयवीर सिंह प्र्त्याशी थे। और अब शिव प्रसाद यादव के आने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। इस लिस्ट में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा गया है, जबकि मैनपुरी सीट से गुलशन देव शाक्य का टिकट काट दिया गया है।

बसपा ने पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को बनाया प्रत्याशी

सपा के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी से मायावती ने शिव प्रसाद यादव पर दांव लगाया है। इस सीट से प्रत्याशी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं, जबकि भाजपा ने प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है ।

एक दिन पहले ही हो गई थी तैयारी

मैनपुरी सीट पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी एक दिन पहले ही हो गई थी। बसपा ने पहले शाक्य चेहरे के रूप में गुलशन देव शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया था, परंतु नामांकन से पहले ही सोमवार को उनको लखनऊ बुला लिया गया। चर्चा थी कि प्रत्याशी बदला जा रहा है और अब उनके स्थान पर यादव चेहरे के रूप में भरथना के पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया जाएगा।

मैनपुरी सीट से गुलशन देव शाक्य का टिकट कटा

बसपा ने एक सप्ताह पूर्व गुलशन देव शाक्य को प्रत्याशी बनाया था। प्रत्याशी बनने के बाद भी उनके प्रचार का जोर नजर नहीं आ रहा था। कई दिनों से प्रत्याशी में बदलाव की चर्चाएं चल रही थीं। बसपा ने मंगलवार को 11 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में मैनपुरी सीट से गुलशन देव शाक्य का टिकट काट दिया गया है।

जातीय समीकरण के चुनावी गणित के कारण हुआ फैसला

सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशी गुलशन देव शाक्य को अचानक लखनऊ बुला लिया गया। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। बताया जा रहा है कि दिन भर चले मंथन के बाद प्रत्याशी बदलने पर भी बात हुई थी। पार्टी मुख्यालय पर जातीय समीकरण को साधते हुए चुनावी गणित समझाया गया और जिला कार्यकारिणी को नए प्रत्याशी के साथ सामंजस्य बिठा चुनावी तैयारी में मजबूती से लड़ने की बात कही गई। इसके बाद शिव प्रसाद यादव पर मायावती ने अपनी मुहर लगा दी।

बसपा के निर्णय से डिंपल और सपा की राह हुई कठिन

बसपा ने मैनपुरी सीट से गुलशन देव शाक्य का टिकट काट दिया है। डिंपल यादव के खिलाफ मायावती ने अब यादव चेहरे पर दांव लगाया है। बसपा ने पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह थे इसी के साथ अब शिव प्रसाद यादव के आ जाने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। कुल मिलाकर मुलायम की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में, डिंपल को मिली जीत को दोहराना मुश्किल जरुर लग रहा है।

Whatsapp share
facebook twitter