+

Lok Sabha Election 2024 Balaghat Voting: बालाघाट नक्सल प्रभावित इलाकों में भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी ने वोट डाला

Lok Sabha Election 2024 Balaghat Voting: लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो चुका है। बालाघाट में भी सुबह 7 बजे से ही लोग लाइनों में लगकर मतदान करते दिखे। चूंकि बालाघाट नक्सल प्रभावित जिला है ।इसलिए यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये गये हैं। इसके अलावा एक हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराया गया गया है। […]

Lok Sabha Election 2024 Balaghat Voting: लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो चुका है। बालाघाट में भी सुबह 7 बजे से ही लोग लाइनों में लगकर मतदान करते दिखे। चूंकि बालाघाट नक्सल प्रभावित जिला है ।इसलिए यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये गये हैं। इसके अलावा एक हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराया गया गया है। बालाघाट जिले के वनांचल क्षेत्रो में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लम्बी लम्बी कतारें नजर आ रही है। और सबसे खास बात यह कि लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह से ही महिलाएं भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर नजर आ रही है। हालांकि गर्मी के कारण भी लोग सुबह से ही बाहर निकले।

बालाघाट में बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने

बालाघाट में अबकी बार कांग्रेस बीजेपी की आमने सामने की लड़ाई है , इसके अलावा यहां बसपा भी समीकरणों को बिगाड़ती नजर आ रही है। एक ओर भाजपा से यहां भारती पारधी मैदान पर हैं तो कांग्रेस ने सम्राट सिंह सरस्वार को मैदान पर उतारा है इसके अलावा बसपा से कंकर मुंजारे चुनाव लड़ रहे हैं, जो दोनो पार्टियों के समीकरणों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। कुल मिलाकर अबकी बार बालाघाट में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 : वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो इन दस्तावेजों से कर सकेंगे वोट कास्ट
बालाघाट सिवनी संसदीय क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में

बालाघाट सिवनी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्र आतें है, जहाँ कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके लिए 18 लाख 73 हजार 653 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। वहीं सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोग की कोशिश है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जा सके।
बालाघाट जिले की नक्सल प्रभावित तहसीलें बैहर, परसवाड़ा और लांजी में सुबह 7 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। इसके अलावा शेष जगहों पर शाम 6 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। बालाघाट में 319 नक्सल प्रभावित संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। जबकि 58 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है।

बालाघाट में मतदान के लिए 2322 मतदान केंद्र

बालाघाट लोकसभा में मतदान के लिए 2322 मतदान केंद्र बनाये गए है, बालाघाट जिले की 6 विधानसभा में टोटल 1675 मतदान केंद्र बनाए गए है, जिसमे 1153 बूथों पर वेबकास्टिंग व 86 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Phase 1 Voting Live: 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डाला वोट…

भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी ने मतदान किया

इसी क्रम में आज सुबह 9 बजे भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मतदान केंद्र क्रमांक 218 में पहुंचकर मतदान किया। इसके पहले हनुमान मन्दिर पहुँच भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने सिवनी बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में महिला प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।मीडिया से मुखातिब होते हुए जीत को लेकर आश्वस्त नजर आई भारती पारधी। भाजपा प्रत्याशी ने कहाकि पार्टी ने एक छोटी कार्यकर्ता पर भरोसा किया । उन्होने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

Whatsapp share
facebook twitter