Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Steel Ramayan : आगरा में बनकर तैयार हो रही 3000 किलो की स्टील की रामयाण, पढ़िए पूरी खबर…

02:18 PM Jan 15, 2024 | Ekantar Gupta

अहमदाबाद डिजिटल डेस्क) Steel Ramayan : भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) को लेकर पूरे देश में उत्साह है। लोग तरह-तरह से प्रभु श्री राम के स्वागत की तैयारियों में जुटे है। ऐसे में आगरा में बन रही स्टील की रामायण (Steel Ramayan) भी चर्चा का विषय बन गई है। इसके साथ ही इस स्टील वाली रामयाण को बनाने के लिए एक खास तरह की स्टील का प्रयोग किया जा रहा है जिसकी खराब होने की संभावनाएं न के बराबर है।

बता दें कि इस रामायण को राम मंदिर के बाहर रखा जाएगा। ताकि भक्त प्रभु श्री राम के दर्शन करने के बाद इस रामायण को भी देश सके। इस रामायण के स्टील के पन्नों पर चौपाई उकेरी जा रही है। अभी इसका मॉडल बनकर तैयार हो गया है, जिसकी तस्वीरें सामने आ गई है।

30 से 35 होंगे पन्ने

इस रामायण की खास बात यह है कि इससे पहले इतने बड़े साइज और वजन वाली रामयाण (Steel Ramayan) नहीं बनाई गई है। दावा किया जा रहा है कि इस रामायण का कुल वजन 3000 किलो होगा। इसके साथ ही इस रामायण की लंबाई 9.5 फीट और चौड़ाई 5 फीट होगी। अगर मोटाई की बात की जाए तो यह लगभग ढाई फीट होगी। इसके साथ ही इस रामायण में 30 से लेकर 35 पन्ने होंगे।

राम मंदिर की वर्षगांठ पर भेजी जाएगी अयोध्या

इस अनोखी रामायण को भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर की वर्षगांठ पर अयोध्या भेजा जाएगा जो कि रामलला मंदिर की शोभा बढ़ाएगी। श्री कृष्णा ग्रंथालय धरोहर संस्थान की अध्यक्ष आराध्या सैनी ने बताया कि 2021 में उन्होंने श्री कृष्णा ग्रंथालय धरोहर संस्थान की स्थापना की थी। इस संस्थान का उद्देश्य है कि हिंदू धर्म के सभी ग्रंथ स्टील पर उकेरे जाएं ताकि वह हमेशा के लिए सुरक्षित रहें। इसकी शुरुआत हमने महर्षि वाल्मीकि के रामायण से की है।

100 किलो का तो है सिर्फ मॉडल

आराध्या सैनी ने कहा कि हमने तय किया है कि विश्व की सबसे बड़ी और वजन वाली स्टील की रामायण (Steel Ramayan) अयोध्या धाम पहुंचाई जाए। इसके लिए हमने मॉडल बना दिया है. डेढ़ महीने की लगातार मेहनत के बाद छोटा मॉडल बनकर तैयार हुआ है, जिसका वजन अभी 100 किलो है।

श्री कृष्णा ग्रंथालय धरोहर संस्थान की अध्यक्ष आराध्या सैनी ने बताया कि स्टील की रामायण के छोटे मॉडल को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भेंट स्वरूप दिया जाएगा और बड़े मॉडल को अयोध्या धाम स्थापित किया जाएगा। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे हाथों की बनी विराट रामायण महाकाव्य ग्रंथ अयोध्या धाम भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर में रखा जाएगा। जिससे देश दुनिया में राम नाम का संदेश पूरे विश्व में गूंजेगा।

यह भी पढ़ें – Lord Ram Dream : 5 साल के बच्चे के सपने आए भगवान राम, बना डाला राम मंदिर का ऐसा मॉडल कि सब रह गए देखते…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।