+

JHARKHAND SPANISH WOMAN RAPE: भारत की प्रभुता को शर्मसार करने वाली घटना! एक पर्यटक महिला के साथ सात लोगों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म…

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। JHARKHAND SPANISH WOMAN RAPE: झारखंड में एक बेहद शर्मनाक घटना घटी है। यहां शुक्रवार रात को सामूहिक दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना घटी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला (JHARKHAND SPANISH WOMAN RAPE) (स्पेन की एक ट्रैवल व्लॉगर) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस दर्दनाक घटना का भयावह अनुभव साझा किया है। उन्होंने वीडियो […]

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। JHARKHAND SPANISH WOMAN RAPE: झारखंड में एक बेहद शर्मनाक घटना घटी है। यहां शुक्रवार रात को सामूहिक दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना घटी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला (JHARKHAND SPANISH WOMAN RAPE) (स्पेन की एक ट्रैवल व्लॉगर) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस दर्दनाक घटना का भयावह अनुभव साझा किया है। उन्होंने वीडियो में अपने चेहरे पर चोट के निशान दिखाते हुए स्पेनिश भाषा में एक संदेश दिया। इस वीडियो में महिला कहती है, ‘सात लोगों ने मेरे साथ रेप किया है।’ वह फिलहाल बाइक से बांग्लादेश से दुमका जा रहा था।

एक महिला के साथ सात लोगों ने किया दुष्कर्म 

वायरल वीडियो में स्पेनिश महिला (JHARKHAND SPANISH WOMAN RAPE) कह रही है, ‘हम अस्पताल में हैं और हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ जो हम किसी को नहीं चाहेंगे। सात लोगों ने मेरे साथ बलात्कार किया। उन्होंने हमें पीटा और लूट लिया। हम पुलिस के साथ अस्पताल में हैं। महिला ने आगे कहा, ‘उन पर हमला किया गया और पीटा गया, हमारे गले पर चाकू रखकर कहा गया, ‘हम उन्हें मार डालेंगे।’ वो लोग सात थे। बता दें कि 28 साल की स्पैनिश ट्रैवल व्लॉगर के इंस्टाग्राम पर 2 लाख फॉलोअर्स हैं।

इसकी जानकारी दुमका के पुलिस अधीक्षक ने दी

घटना शुक्रवार को रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना (JHARKHAND SPANISH WOMAN RAPE) क्षेत्र के कुरुमहाट में हुई। दोनों एक अस्थायी तंबू में रात बिता रहे थे। इस घटना के संबंध में दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा, ”आधी रात में महिला और पुरुष ने एक गश्ती वैन को रोका। पहले तो गश्ती दल को घटना के बारे में ज्यादा समझ नहीं आया, क्योंकि महिला कम अंग्रेजी और थोड़ी स्पेनिश बोलती थी। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।’

सात में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि डॉक्टरों ने पुलिस को बताया (JHARKHAND SPANISH WOMAN RAPE) कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। मुझे दोपहर करीब 1.30 बजे कॉल आई और वेरिफिकेशन के लिए वहां पहुंच गए। झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी सात आरोपियों की पहचान कर ली गई है और चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी तीन को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने हंसडीहा बाजार के पास सुनसान (JHARKHAND SPANISH WOMAN RAPE) इलाके में अपना तंबू लगाया था। महिला ने बताया कि जब वह सो रही थी तो कुछ स्थानीय युवक तंबू में घुस आए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: IT RAID KANPUR: प्रिया स्कूटर से लेकर लग्जरी कारों तक, सबके पास एक ही नंबर… 4018, करोड़ों का कैश हुआ बरामद…

Whatsapp share
facebook twitter