+

IPL Auction 2024: आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कुछ घंटे शेष, एक क्लिक पर जानें ऑक्शन से जुड़ी सभी जानकारी

IPL Auction 2024: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग ने दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई हैं। इस क्रिकेट लीग में हज़ारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दुनिया को दिखा चुके हैं। हार्दिक पंड्या जैसे धुरंधरों को आईपीएल (IPL Auction 2024) से ही पहचान मिली थी। अभी आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत में काफी समय बचा […]

IPL Auction 2024: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग ने दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई हैं। इस क्रिकेट लीग में हज़ारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दुनिया को दिखा चुके हैं। हार्दिक पंड्या जैसे धुरंधरों को आईपीएल (IPL Auction 2024) से ही पहचान मिली थी। अभी आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत में काफी समय बचा हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे अभी हर तरफ आईपीएल की चर्चा क्यों हो रही हैं..? तो आपको बता दें आईपीएल के मैचों की तरह उसका ऑक्शन (नीलामी) भी उतनी ही रोमांचक होती हैं। आईपीएल के अगले सीजन के लिए 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होने जा रहा है।

पहली बार देश के बाहर होगा ऑक्शन:

आईपीएल का खेल भारत के बाहर खेला जा चुका हैं। लेकिन आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन अब तक भारत में ही होता रहा हैं। इस बार आईपीएल का ऑक्शन देश से बाहर होने जा रहा हैं। जी हां, आईपीएल का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। इसकी शुरुआत में अब महज कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। बता दें आईपीएल की यह नीलामी दुबई में स्थित कोका-कोला एरिना में होगी। जहां विश्व के कईं बड़े इवेंट आयोजित किए जा चुके हैं।

कहां और कितने बजे शुरू होगा ऑक्शन:

आईपीएल के ऑक्शन को लेकर भी फैंस को काफी इंतज़ार रहता हैं। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए खेलता देखना चाहते हैं। जब खिलाड़ी की बोली लगती हैं तो सभी फ्रेंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर बड़ा-बड़ा दांव लगाते हैं। आईपीएल का यह ऑक्शन मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। इसका लाइव स्ट्रीमिंग को आप अपने मोबाइल सेट पर जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं, वहीं स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर ऑक्शन लाइव रहेगा।

इन खिलाड़ियों पर लग सकती हैं बड़ी बोली:

बता दें इस नीलामी में कुल 12 देशों से कुल 333 खिलाड़ियों के नाम शामिल किये गए हैं। इनमें भारत के 214 खिलाड़ी शामिल हैं, वहीं बाकी के 11 देशों से 119 खिलाड़ियों के नाम हैं। अगर बात करें उन खिलाड़ियों की जिन पर बड़ा दांव लग सकता हैं तो इसमें मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड, रचिन रविंद्र, पैट कमिंस, गेराल्ड कोएत्जी और हर्षल पटेल का नाम प्रमुख हैं।

यह भी पढे़ं – IND vs SA 1st T20: गिल के साथ यशस्वी कर सकते हैं पारी की शुरुआत, जानिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Whatsapp share
facebook twitter