Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 5 खिलाड़ी!

05:36 AM Oct 01, 2023 | OTT India

IPL 2023 के शुरू होने वाला है। 31 मार्च को IPL का बिगुल बजने वाला है। इस सीजन का पहला मैच गुजरात जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।
इसी बीच IPL में खिलाड़ियों की नेटवर्थ सामने आ गई है। कौन कितना कमाता है इसकी जानकारी मिल गई है।
2008 में शुरू हुए आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को मालामाल किया है। अकेले सैलरी से 150 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 3 नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों खिलाड़ी भारत के हैं। 
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में पहले पायदान पर हैं। रोहित ने आईपीएल से अब तक करीब 178 करोड़ रुपए कमाए हैं। 2008 में 3 करोड़ में बिके रोहित शर्मा की मौजूदा सैलरी 16 करोड़ है। उन्होंने कमाई के मामले में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।
महेन्द्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल सीजन 2008 में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इस समय धोनी की सैलरी 6 करोड़ रुपए थी जो फिलहाल 12 करोड़ रुपए है। धोनी की 2018 से 2021 तक की सैलरी 15 करोड़ रुपए थी। धोनी आईपीएल से दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने अब तक करीब 176 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विराट कोहली
दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली आईपीएल से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें अब तक आईपीएल से वेतन के रूप में 173 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने अब तक 5 शतक और 44 अर्धशतक की मदद से कुल 6624 रन बनाए हैं।
सुरेश रैना
सुरेश रैना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। रैना ने पहले 12 आईपीएल सीज़न में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, हर साल तीन सौ से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 110 करोड़ रुपए सैलरी कमाए हैं।
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा आईपीएल में कमाई के मामले में भी अमीर हैं। रवींद्र जडेजा, जो पहले सीज़न में 12 लाख रुपये में बिके थे, वर्तमान में 16 करोड़ रुपये के वेतन पर हैं और इस सीज़न में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों में से हैं। जडेजा ने आईपीएल से अब तक 109 करोड़ रुपए कमाए हैं।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।