+

Interim Budget 2024: बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने गिनवाईं सरकार की उपलब्धियां, जानिए मुख्य बातें

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Interim Budget 2024: आज भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Interim Budget 2024) ने लगातार छठी बार बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने सरकार की योजनाओं को गिनाया और उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ और सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और देश […]

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Interim Budget 2024: आज भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Interim Budget 2024) ने लगातार छठी बार बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने सरकार की योजनाओं को गिनाया और उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ और सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और देश के लोगों को भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। पिछले 10 सालों में सरकार ने देश के बेहतर और विकास के लिए काम किया है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न और किसान सम्मान निधि में 11.8 करोड़ किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। तो आइए जानते है अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने सरकार की क्या-क्या उपलब्धियां गिनाई।

देश के किसानों को फायदा

Interim Budget 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरूवार को बजट पेश करते हुए बताया कि सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाया है। सरकार ने देश में पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। इसके अतिरिक्त पीएम फसल बीमा योजना के तहत 4 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। इन योजनाओं के द्वारा किसानों को आर्थि​क रूप से सशक्त बनाने की कोशिश की गई है।

2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Interim Budget 2024) ने बताया कि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद को खत्म किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि हमारी योजनाओं और नीतियों की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की इनकम बढ़ी है। साल 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन

Interim Budget 2024

निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 साल में हमने सबके लिए हर घर जल,आवास और बैंक खातें जैसे कामों को समय के साथ पूरा किया है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया और पारदर्शिता के साथ संसाधनों का वितरण किया गया। हमने देश में असामनता को दूर करने का प्रयास किया है।

युवाओं को सशक्त बनाने की कोशिश

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण (Interim Budget 2024) के दौरान कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई गई और अभी भी चलाई जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा 3 हजार आईटीआई खोले गए है और 54 लाख से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद पहुंचाई गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि एशियाई खेल में युवाओं को सबसे बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है।

अर्थव्यवस्था में परिवर्तन

Interim Budget 2024

वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले 10 सालों में देश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन आया है। सरकार 2014 में कई तरह की भारी चुनौतियों को सामना कर रहा है और सरकार ने सभी चुनौतियों का अच्छे से सामना किया। उन सभी में सुधार किए गए। हमारी सरकार ने देश के लिए सर्वागीण, सर्वव्यापी और विकास की दिशा में काम किए हैं। हमारी देश की अर्थव्यवस्था आज सही दिशा में है और हमारी सरकार पारदर्शी शासन पर फोकस करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े: Interim Budget 2024: वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान मिडिल क्लास फैमिली को मिलेगा अपने सपनों का घर, सरकार जल्द लाएगी स्कीम

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter