Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

कितना शक्तिशाली हैं समंदर का नया प्रहरी, जानिए देश के जंगी जहाज INS इंफाल के बारे में ये खास बातें…

05:25 PM Dec 26, 2023 | surya soni

INS Imphal: भारत ने पिछले कुछ सालों में अपनी सैन्य ताकत को काफी मजबूत कर लिया हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की तीनों सेना के बेड़े में एक से बढ़कर एक युद्धपोत (INS Imphal) शामिल किये गए हैं। भारतीय सेना थल से लेकर समंदर तक दुश्मनों के दांत खट्टे करने लिए तैयार रहती हैं। अब नेवी के बेड़े में एक और शक्तिशाली जंगी जहाज शामिल किया गया है। यह इतना शक्तिशाली है जो कई दूर से शत्रुओं के दांत खट्टे कर देगा। ब्रह्मोस मिसाइस से लैस आईएनएस इंफाल को आज से नेवी में शामिल किया गया है। चलिए जानते हैं शक्तिशाली जहाज INS इंफाल के बारे में ये खास बातें…

इसलिए रखा इसका नाम ‘आईएनएस इंफाल’

नौसेना के बेड़े में शामिल किये गए इस जंगी जहाज के नाम से जुड़ी बात भी बहुत रोचक हैं। सेना के बेड़े में शामिल यह पहला युद्धपोत है। जिसका नामकरण नॉर्थईस्ट के शहर के नाम पर रखा गया हैं। इससे पहले सेना में ऐसा देखने को नहीं मिलता था। INS Imphal को 26 दिसंबर 2023 यानी आज मुंबई डाकयार्ड में भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया है। इसकी कमीशनिंग रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हुई।

ब्रह्मोस मिसाइल से लैस INS Imphal:

बता दें नौसेना के बेड़े में शामिल यह जहाज बेहद शक्तिशाली बताया जा रहा हैं। यह परमाणु, बायो वैपन और केमिकल वैपन के बीच भी युद्ध लड़ सकता है। आईएनएस इंफाल में ब्रह्मोस मिसाइल भी लगी हुई हैं। जिसकी मारक क्षमता काफी दूर तक हैं। इसके साथ ही इसमें सुपर रैपिड गन भी इंस्टाल किया गया है। यह नौसेना का अब तक का सबसे विध्वंसक युद्धपोत माना जा रहा है।

अरब सागर में दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा:

बता दें देश पर समंदर के रास्ते दुश्मन देश नापाक हरकत को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। ऐसे में अब नौसेना इस युद्धपोत की सहायता से दुश्मनों के छक्के छुड़वा देगी। देश को चीन और पाकिस्तान से काफी खतरा बना हुआ था। ऐसे में अब अगर इन देशों ने किसी तरह की गतिविधि की हिमाकत की तो उन्हें करारा जबाव मिलेगा।

INS Imphal की कुछ विशेष बातें…

– लंबाईः 535 फीट
– ऊंचाई: 57 फीट
– इंजनः डीजल और इलेक्ट्रिक
– स्पीडः 56 किमी.
– रेंजः 7400 km

यह भी पढ़ें: MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, 28 विधायक बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें