Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Winter Solstice 2023: साल की सबसे लंबी रात और सबसे छोटा दिन आज, जानिए क्या है विंटर सोलस्टिस

02:30 PM Dec 22, 2023 | Juhi Jha

Winter Solstice 2023: भारत में अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है। हम सभी जानते है कि सर्दियों के दिन गर्मियों के तुलना में छोटे होते है। लेकिन आज यानी 22 दिसंबर का दिन इस साल का सबसे छोटा दिन और रात सबसे लम्बी रात होने वाली है। यह दिन सिर्फ 8 घंटे और रात 16 घंटे की होगी । इसे शीत अयनांत (Winter Solstice) कहा जाता है। आज के दिन सूरज से धरती की दूरी और अधिक बढ़ जाती है।

पृथ्वी पर कैसे होता है मौसम में बदलाव

अभी हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते हुए लगभग 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है और इसी झुकाव के साथ पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा कर रही है। इस वजह से धरती पर मौसमों में बदलाव हो रहे है। हर जगह इस समय की अवधि में भिन्नता होती है। यह वो समय होता है जब सूर्य की किरणें धरती पर बहुत कम समय के लिए रहती है। सूरज की परिक्रमा की वजह से पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध 6 महीने तक सूरज की तरफ झुका होता है। इस वजह से सूरज की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती है तब उत्तर गोलार्द्ध पर स्थित देशों में गर्मी का मौसम होता है। वहीं उसी समय दक्षिणी गोलार्द्ध में सूरज की किरणें तिरछी पड़ती है जिसकी वजह से वहां का मौसम ठंडा रहता है और दिन छोटे होते है।

क्या होता है विंटर सोलस्टिस

हर वर्ष 21 या 22 दिसंबर को सूरज की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित मकर रेखा पर सीधी पड़ती है। जिसकी वजह से उत्तरी गोलार्द्ध सूरज से दूर होता है और यही कारण है कि इस समय उत्तरी गोलार्द्ध में मौसम ठंडा रहता है और यह साल का सबसे छोटा दिन होता है। इसे ही विंटर सोलस्टिस कहा जाता है। इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध पर दिन की अवधि सिर्फ 10 घंटे के आस पास की ही होती है। वहीं 21 जून को सूरज की किरणें उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित कर्क रेखा पर लबवंत पड़ती है। इस वजह से उत्तरी गोलार्द्ध पर गर्मी पड़ती है और वह साल का सबसे लम्बा दिन होता है। जिसे समर सोलस्टिस कहते है।

यह भी देखें : Mystery Temple: भारत के इस मंदिर में होती है Royal Enfield Bullet की पूजा,प्रसाद में चढ़ाया जाता है शराब

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।