Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Bihar Floor Test: बिहार की विधानसभा में आज बहुमत परीक्षण, जानें किसकी कितनी ताकत

11:17 AM Feb 12, 2024 | Prashant Dixit

Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट (Bihar Floor Test) से पहले हलचल तेज है। एनडीए और महागठबंधन के बीच शह-मात का खेल जारी है। इन दोनों ही गठबंधनों की तरफ से विधायकों को साधने का प्रयास है। नीतीश कुमार को सरकार को बचाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने राज्यपाल के सामने 128 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।

विधानसभा का ऐसा हाल

विधानसभा (Bihar Floor Test) में कुल 243 सदस्य हैं। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। अभी विधानसभा में राजद सबसे बड़ा दल है। राजद के पास 79 विधायक, बीजेपी के 78 विधायक, जदयू के पास 45 विधायक, कांग्रेस के पास 19 विधायक, भाकपा माले के 12 विधायक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, सीपीआई के 2, सीपीआई (एम) के 2, एआईएमआईएम के 1 और एक निर्दलीय विधायक हैं।

क्या होता है फ्लोर टेस्ट

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश सरकार के नेतृत्व वाली 14 दिन पुरानी राजग सरकार को आज बहुमत साबित करना है। इसे बहुमत साबित करने को फ्लोर टेस्ट कहते है। सभी फ्लोर टेस्ट में विधायक दो भाग में बंट होते है। पहले पक्ष के अलग और दूसरे विपक्ष के होते है। इनकी संख्या गिनी जाएगी। जिनमें सत्ता पक्ष के विधायकों की संख्या बिहार विधानसभा की कुल क्षमता 243 की आधी 122 या ज्यादा रही तो सरकार कायम रहेगी।

विधानसभा अध्यक्ष पर नजर

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रविवार को स्पष्ट कहा कि बिहार विधानसभा में स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ एक दिन बाद अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के दौरान राजद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का डटकर मुकाबला करेगा। आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने से उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में बड़ी संख्या में विधायक ओर कार्यकर्ताओं में असंतोष है।

यह भी पढ़े: कतर में फांसी की सजा पाए आठ भारतीय नौसैनिक रिहा, भारत सरकार ने किया फैसले का स्वागत

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।