Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Haryana Nafe Singh Shot Dead: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह की गोली मारकर हत्या, 3 सुरक्षाकर्मी भी घायल,50 राउंड फायरिंग…

08:58 PM Feb 25, 2024 | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)।  Haryana Nafe Singh Shot Dead: हरियाणा के झज्जर जिले स्थित बहादुरगढ़ इलाके में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष और बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमले (Haryana Nafe Singh Shot Dead) का मामला सामने आया है। इस हमले में नफे सिंह राठी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीन सुरक्षाकर्मियों को भी कई गोलियां लगीं। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर हमला बराही गेट के पास हुआ। पूर्व विधायक नफे सिंह फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग हुई।

पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान बराही गेट के पास अचानक कई बदमाश (Haryana Nafe Singh Shot Dead) आ धमके। ये सभी बदमाश आई-10 गाड़ी में आए थे। इसके बाद बदमाशों ने नफे सिंह की कार पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में घायल हुए सभी लोगों को गंभीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लगातार मिल रही थी जान से मारने की धमकियां: पार्टी प्रवक्ता अमनदीप

इंडियन नेशनल लोकदल के एक नेता ने कहा कि नफे सिंह राठी (Haryana Nafe Singh Shot Dead) को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पार्टी प्रवक्ता अमनदीप ने कहा कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही है लेकिन सुरक्षा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर पहले भी छिटपुट हमले हो चुके हैं। हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या की खबर अत्यंत दुखद है। इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था का पता चलता है। इस घटना से यह साफ हो गया है कि कानून-व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। आज प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि और परिवार के प्रति गहरी संवेदना। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। मैं हमले में घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह भी पढ़े: PM MODI IN RAJKOT: 5 एम्स का उद्घाटन, पीएम मोदी बोले- राजकोट के आशीर्वाद से ही मैं बना विधायक… करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ…

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।