+

G20 Summit India : G20 में क्यों शामिल नहीं होंगे पुतिन, पीएम मोदी ने फोन पर की बात..

G20 Summit India रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान वाल्दिमीर पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit India) में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त […] The post G20 Summit India : G20 में क्यों शामिल नहीं होंगे पुतिन, पीएम मोदी ने फोन पर की बात.. appeared first on OTT India.

G20 Summit India रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान वाल्दिमीर पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit India) में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया।

जी20 में शामिल नहीं होंगे पुतिन

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच यह बातचीत पिछले हफ्ते आई उन खबरों के बाद हुई है, जिसमें संकेत दिए गए थे कि रूसी राष्ट्रपति सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit India) में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे। वहीं, शुक्रवार को क्रेमलिन की ओर से हुई एक घोषणा में बताया गया था कि पुतिन कुछ अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और मुख्य अभी उनका मुख्य फोकस यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान पर है।

इंडोनेशिया से भारत ने ग्रहण की G20 की अध्यक्षता

गौरतलब है कि, भारतीय राजधानी नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit India) नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। यह शिखर सम्मेलन भारत में वैश्विक नेताओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक होने की उम्मीद है। भारत ने 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से G20 (G20 Summit India) की अध्यक्षता ग्रहण की थी। इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मॉस्को में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया था कि राष्ट्रपति पुतिन की नई दिल्ली में आयोजित हो रहे जी-20 समिट में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।

यह भी पढ़ें- B20 Summit India : भारत के साथ साझेदारी होना महत्वपूर्ण, दुनिया की सबसे युवा प्रतिभा यहां- पीएम मोदी

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

The post G20 Summit India : G20 में क्यों शामिल नहीं होंगे पुतिन, पीएम मोदी ने फोन पर की बात.. appeared first on OTT India.

Whatsapp share
facebook twitter