+

CM Mamata Banerjee: ममता बनर्जी को लगी गंभीर चोट, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल (CM Mamata Banerjee) की सीएम ममता बनर्जी घायल हो गई हैं। इसकी जानकारी टीएमसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की है। टीएमसी ने लिखा, ‘हमारे अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हैं। उनके […]

CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल (CM Mamata Banerjee) की सीएम ममता बनर्जी घायल हो गई हैं। इसकी जानकारी टीएमसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की है। टीएमसी ने लिखा, ‘हमारे अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हैं। उनके लिए प्रार्थना करें।’सीएम ममता की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके माथे से खून बहता नजर आ रहा है। उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल ले जाने वाले अभिषेक बनर्जी

सूत्रों के मुताबिक, पहले यह बात सामने आई थी कि सीएम ममता अपने आवास (CM Mamata Banerjee) पर ट्रेड मिल पर चल रही थी। तभी ये दुर्घटना हुई जिसमें ममता बनर्जी गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फोटो देख कर लग रहा है उन्हें माथे पर गहरी चोट आई है। बाहरी चोट का तुरंत फ़र्स्ट ऍड किया गया। इसके बाद बाकी की जांच की जा रही है। हालाँकि, अभी तक इस मामले पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ममता ट्रेड मील कि वजह से ही चोटिल हुई हैं क्या? इसके बाद ममता बनर्जी को अभिषेक बनर्जी तुरंत अस्पताल ले गए, उस समय वो ही उनके करीब थे। इससे पहले भी सीएम ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो चुकी हैं, जिसमें उनके पाँव पर चोट आई थी।

ममता बनर्जी के माथे से बह रहा है खून

फिलहाल अलग अलग माध्यम से कई कयास और कई तरह कि जानकारियाँ सांझा (CM Mamata Banerjee) कि जा रही है जिसमें एक जानकारी ये मिल रही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक कार्यक्रम से लौट रही थीं। उसी दौरान उनके साथ एक्सीडेंट हुआ और उनके सिर पर चोट लग गई। जानकारी सामने आ रही है कि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने उन्हें इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में भर्ती ममता बनर्जी बार-बार अपने घर जाने कि जिद कर रही हैं परंतु पूरी तरह जांच के बाद ही उन्हें छुट्टी मिल पाएगी। उनका बेड़ा अस्पताल में तैयार है। ऐसी संभावना है कि ममता बनर्जी को घर में ही चोट लगी है, हालांकि अभी तक कोई पुख्ता आधिकारिक जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़े: Petrol-Diesel Price: देश में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, कल सुबह 6 बजे से नई कीमत लागू

Whatsapp share
facebook twitter