+

Supreme Court में सोमवार को सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर ने दिया इस्तीफा, आप के तीन पार्षद भाजपा में शामिल

Supreme Court: चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने की है। इस मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। उनको 30 जनवरी को मेयर चुना गया था। उनके चयन पर चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप […]

Supreme Court: चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने की है। इस मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। उनको 30 जनवरी को मेयर चुना गया था। उनके चयन पर चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगे और विवाद हुआ था।

मेयर मनोज ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ के नए मेयर मनोज सोनकर ने रविवार रात को इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वह कथित रूप से अवैध करार दिए पार्षदों के वोटों पर निशान लगाते दिखे थे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को फटकार लगाई थी।

यह भी पढ़े: किसान नेताओं के साथ बैठक से पहले सुनील जाखड़ से की अर्जुन मुंडा ने मुलाकात

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को रखी गई थी। जिसको लेकर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जवाब दाखिल किया जाएगा। आम आदमी पार्टी इस चुनाव में धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट का पहुंची थी। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई से पहले आप के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Arvind Kejriwal

भाजपा संख्या बल में भारी

यह पार्षद पहले से भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। अब भाजपा के पास 14 की जगह 17 पार्षद हो गए हैं। जबकि एक वोट भाजपा सांसद का पार्टी के खाते में पहले से है। वहीं एक अकाली दल के पार्षद का भी भाजपा को समर्थन प्राप्त है। आप की दो महिला पार्षद और एक अन्य शुक्रवार से चंडीगढ़ से बाहर थे।

यह भी पढ़े: किसानों को भारत सरकार चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार, जानें चौथी बैठक में क्या हुई बात

भाजपा में आप के तीन पार्षद

उनसे शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बात हुई थी। एक पार्षद ने शादी में जाने की बात कही थी। तो एक पार्षद ने स्पष्ट तौर से कह दिया था। कि वह पार्टी के अंदर खुश नहीं है। हालांकि शनिवार को इनके फोन स्विच ऑफ पाए गए थे। जिसके बाद यह तीनों पार्षद रविवार रात भाजपा में शामिल हो गए है।

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।

Whatsapp share
facebook twitter