+

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि आज से… इस शुभ मुहूर्त में करें घटस्थापना, सुख- समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद, 9 दिन ना करें यह काम

Chaitra Navratri 2024: जयपुर। शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि कल 9 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हो रहा है। इस बार घटस्थापना यानी पहले ही दिन ऐसा शुभ संयोग बन रहा है, जिसमें देवी मां की आराधना करने से सभी सुखों की प्राप्ति होगी। घट स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त चैत्र […]

Chaitra Navratri 2024: जयपुर। शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि कल 9 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हो रहा है। इस बार घटस्थापना यानी पहले ही दिन ऐसा शुभ संयोग बन रहा है, जिसमें देवी मां की आराधना करने से सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

घट स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर घट स्थापना (Chaitra Navratri 2024) के लिए इस बार दो शुभ मुहूर्त बने हैं। पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

पहले दिन सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। यह शुभ योग सुबह 7.35 से शाम 5 बजे तक रहेगा। ऐसा माना जाता है कि इस योग में दुर्गा मां की आराधना करने से व्यक्ति को सुख समृद्धि प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi News: तकनीकी के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, शहडोल में काटेंगे रात

मां को प्रसन्न करने के लिए लगाएं यह प्रसाद

नवरात्रि के पहले दिन से रामनवमी तक नौ देवियों की पूजा की जाती है। इस दौरान देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त को देवियों के अनुसार उन्हें प्रसाद अर्पित करते हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है, जिन्हें गाय के घी से निर्मित प्रसाद लगाया जाता है। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, सफेद मिठाई…तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को खीर- मिष्ठान, चौथे दिन मां कुष्मांडा को मालपुए…पांचवें दिन स्कंदमाता को केले, छठवें दिन मां कात्यायनी को शहद..सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड, आठवें दिन मां महागौरी को नारियल…और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को अनार का प्रसाद लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें : MP Breaking News: लोकतंत्र की मिशाल बनीं धुरकीबाई ने 108 साल की उम्र में किया मतदान, MP में लोकसभा चुनाव की शुरूआत

नवरात्रि में नहीं करें यह काम

नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी मां (Chaitra Navratri 2024) की आराधना के दौरान भक्त को सात्विक भोजन ही करना चाहिए। इसके साथ ही कुछ काम ऐसे भी हैं, जो नवरात्रि के दौरान नहीं करने चाहिए। नवरात्रि के दौरान भक्तों को लहसुन-प्याज वाला भोजन नहीं करना चाहिए। बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए। वहीं मांसाहार भी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 Gehlot In Gujrat : अहमदाबाद में बोले राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत…20 साल बीजेपी को दिए…अब वैभव को मौका दो

 नवरात्रि में इन चीजों को लाएं घर

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) के दौरान कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें घर लाने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि के दौरान तुलसी का पौधा, मोरपंख, श्रृंगार सामग्री घर लाना शुभ माना गया है।

Whatsapp share
facebook twitter