Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

CG Cabinet ministers: छत्तीसगढ़ के नए मंत्रिमंडल में शामिल हो सकतें हैं कई बड़े नाम, यहां देखें संभावित सूची…

07:07 PM Dec 13, 2023 | surya soni

CG Cabinet ministers: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी की। इस बार एग्जिट पोल के विपरीत भाजपा ने छत्तीसगढ़ में बड़ा खेला करते हुए 90 सीटों में से 54 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। बुधवार को छत्‍तीसगढ़ (CG Cabinet ministers) के चौथे सीएम के रूप में विष्णुदेव साय ने हिंदी में सीएम पद और गोपनियता की शपथ ली। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने भी उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। अब सभी की निगाहें भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल पर रहेगी।

युवा चेहरों को मिल सकता है मंत्रिमंडल में मौका:

बता दें अब राजनीति के जानकार छत्तीसगढ़ सरकार के नए मंत्रिमंडल को लेकर अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में युवा चेहरों को काफी अवसर मिल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा हैं कि मंत्रिमंडल में भी कुछ चौंकाने वाले नाम देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़ की नई सरकार के मंत्रिमंडल में युवा चेहरे भी देखने को मिल सकतें है।

दोनों उपमुख्यमंत्री को मिलेगा बड़ा विभाग:

बता दें इस बार भारतीय जनता पार्टी ने सीएम के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी बनाये हैं। सरकार में सभी भागेदारी के चलते अब इन दोनों उपमुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल में बड़ा विभाग दिया जा सकता हैं। बुधवार को छत्तीसगढ़ में अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री के रूप शपथ ली। कयास लगाए जा रहे हैं कि अरुण साव को नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय और विजय शर्मा को वित्त विभाग का जिम्मा सौंपा जा सकता हैं।

छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल के संभावित नाम:

1. अरुण साव (उपमुख्यमंत्री)
2. विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री)
3. राजेश मूणत
4. ओपी चौधरी
5. केदार कश्यप
6. धरमलाल कौशिक
7. अमर अग्रवाल
8. लता उसेंडी
9. रेणुका सिंह
10. अजय चंद्राकर

यह भी पढ़ें – सरपंच से लेकर CM की कुर्सी, जानिए कैसा रहा राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा का राजनीतिक सफर 

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें