Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

BJP CANDIDATE LIST Loksabha2024: बीजेपी ने क्यों किया इन चेहरों से किया किनारा? विवादों के नॉकआउट ने किया लिस्ट से बाहर?

03:36 AM Mar 03, 2024 | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। BJP CANDIDATE LIST Loksabha2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (BJP CANDIDATE LIST Loksabha2024) जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत 195 से ज्यादा नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, त्रिपुरा के पूर्व विप्लव कुमार देव समेत 34 मंत्री और 28 महिलाओं के नाम शामिल हैं। हालांकि, इस लिस्ट में प्रज्ञा ठाकुर, मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, डॉ. हर्ष वर्धन जैसे कई बड़े नाम नजर नहीं आ रहे हैं।

विवादों की वजह से इन सांसदों के टिकट काटे

बीजेपी ने कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन, केंद्रीय विदेश राज्य (BJP CANDIDATE LIST Loksabha2024) मंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बारला के अलावा रमेश बिधूड़ी, साध्वी प्रज्ञा, केपी यादव जैसे नाम शामिल हैं। इस बार बीजेपी विवादित चेहरों से किनारा करती नजर आ रही है। चाहे रमेश बिधूड़ी हों या फिर प्रज्ञा चौधरी, उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें टिकट न देकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। बीजेपी ने उनकी जगह भोपाल से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को मैदान में उतारा है।

बृजभूषण सिंह को पहलवानों का नॉकआउट

2019 के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले केपी यादव को अपराध (BJP CANDIDATE LIST Loksabha2024) के कारण टिकट नहीं मिला। इस बार पार्टी ने केपी यादव का टिकट काट दिया है और सिंधिया को गुना से उम्मीदवार बना दिया है। पार्टी ने सांसद राजबहादुर सिंह को किनारे कर सागर से महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लता वानखेड़े को मौका दिया है। बता दें कि इसके अलावा एक और सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी बृजभूषण सिंह का टिकट भी काट सकती है।

विवादित बयान देना इन नेताओं को पड़ा भारी!

बता दें कि हर्ष वर्धन राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट से मौजूदा (BJP CANDIDATE LIST Loksabha2024) सांसद हैं। उनकी जगह बीजेपी ने प्रवीण खंडेलवाल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चांदनी चौक से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह, मीनाक्षी लेखी, जो वर्तमान में मध्य दिल्ली सीट से सांसद हैं, उनकी जगह भाजपा ने बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा का टिकट भी रद्द कर दिया गया है। यहां उनकी जगह आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की सीट पर भी मालेगांव के दाग

साध्‍वी प्रज्ञा काफी विवादित भी रही हैं। वह 2008 के मालेगांव ब्लास्ट (BJP CANDIDATE LIST Loksabha2024) में भी आरोपी रही हैं। हालांकि, 2019 में बीजेपी ने उन्हें भोपाल से टिकट दिया। इसे लेकर कई लोगों ने हैरानी जताई। सांसद बनने के बाद भी साध्वी प्रज्ञा अलग-अलग मौकों पर विवादित बयान देती रही हैं। माना जा रहा है कि यही रवैया उनके टिकट कटने के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा रमेश बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं। पार्टी ने इस सीट से उनका टिकट काटकर रामबीर सिंह बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने पिछले साल सितंबर में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने बिधूड़ी को कड़ी चेतावनी दी और भविष्य में सावधान रहने को कहा। माना जा रहा है कि बिधूड़ी का ये बयान पीएम मोदी को पसंद नहीं आया।

यह भी पढ़े: Modi On Loksabha Ticket: वाराणसी से टिकट मिलने पर भावुक हुए पीएम मोदी, पार्टी कार्यकर्ताओं को किया नमस्कार…