+

BJP attacked Congress: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस को जनता पूरी तरह से खारिज कर देगी

BJP attacked Congress: लोकसभा चुनाव को लेकर देश राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी है। देश की तमाम बड़ी पॉलिटिकल पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही है। इसी बीच अब कांग्रेस और भाजपा (BJP attacked Congress) के बीच भी वार-पलटवार देखने को मिल रहे है। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी बीजेपी पर अब तक कई […]

BJP attacked Congress: लोकसभा चुनाव को लेकर देश राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी है। देश की तमाम बड़ी पॉलिटिकल पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही है। इसी बीच अब कांग्रेस और भाजपा (BJP attacked Congress) के बीच भी वार-पलटवार देखने को मिल रहे है। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी बीजेपी पर अब तक कई आरोप लगा चुके है। इसी कड़ी में गुरूवार को राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भाजपा पर उनकी पार्टी के पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया।

साजिशन उसके अकाउंट को फ्रीज कर दिया: कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता अपनी सभाओं में भाजपा पर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। उनके प्रमुख नेताओं सहित पार्टी कार्यकर्ता भी आरोप लगा रहे है। कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ समय से पहली पार्टी के अकाउंट फ्रीज होने की बात कह रहे है। इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि साजिशन उनके अकाउंट को फ्रीज कर दिया, जिससे वो चुनाव प्रचार नहीं कर सकें। अब कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बोला कांग्रेस पर हमला:

बीजेपी के नेता भी अपनी सभाओं में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि ”आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह खारिज कर देगी। इसके डर से कांग्रेस पार्टी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगा रहे हैं। नड्डा ने कहा कि अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय, कांग्रेस अपनी परेशानियों के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रही है।

रविशंकर प्रसाद ने भी कहीं ये बात:

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता कांग्रेस को आड़े हाथ ले रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर हमला बोला। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ”राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने आज दुनिया में भारत के लोकतंत्र को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि हमे भारत के लोकतंत्र, भारत की मीडिया और भारत की न्यायपालिका पर गर्व है।”

यह भी पढ़ें:- IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल का होगा शानदार आगाज, ये बड़ी बॉलीवुड हस्तियां लगाएंगी ओपनिंग सेरेमनी को चार चांद

Whatsapp share
facebook twitter