Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा, मुजफ्फरपुर से करेंगे यात्रा शुरू…

09:41 AM Feb 20, 2024 | surya soni

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इन दोनों बड़ी पार्टियों के अलावा तमाम क्षेत्रीय पार्टियां भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। अगर बात करें बिहार की राजनीति की तो वहां भाजपा-कांग्रेस के साथ जदयू और आरजेडी का भी काफी दबदबा है। हाल ही में बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी का साथ छोड़ बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। उसके बाद से बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव काफी आक्रमक नज़र आ रहे है। अब वो बिहार के सभी जिलों में जन विश्वास यात्रा निकालने जा रहे है।

मुजफ्फरपुर से करेंगे यात्रा शुरू…

राहुल गांधी की तर्ज पर अब बिहार में तेजस्वी यादव जनता को अपने साथ लाने के लिए यात्रा निकालने जा रहे है। उन्होंने अपनी इस यात्रा को जन विश्वास यात्रा नाम दिया है। उनकी यात्रा बिहार के लगभग सभी जिलों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा कई जगह उनकी बड़ी जनसभा भी होगी। बताया जा रहे है कि तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा मुजफ्फरपुर से शुरू होगी। जबकि 1 मार्च 2024 को यात्रा का आखिरी दिन होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव बिहार की जनता को एक अच्छी सरकार का विश्वास दिलाएंगे।

10 दिन में 32 जनसभाएं:

लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने के लिए तेजस्वी यादव ने सबसे बड़ा प्लान तैयार किया है। आरजेडी के सभी जिला प्रभारियों को जन विश्वास यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेजस्वी यादव की यह यात्रा करीब 10 दिन तक चलेगी। इस दौरान तेजस्वी यादव 32 जनसभाएं करेंगे। यात्रा के दौरान होने वाली इस जन सभाओं में तेजस्वी लोगों को बताएंगे की उन्होंने अपनी सरकार के दौरान क्या-क्या किया।

सुशील मोदी का पलटवार:

बता दें पिछले विधानसभा चुनाव में भले ही आरजेडी बहुमत के आंकड़े से कुछ ही सीट दूर रह गई थी। लेकिन इसके बाद भी इस चुनाव में आरजेडी बिहार में बड़ा खेल कर सकती है। अब तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। बिहार भाजपा के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि ”तेजस्वी को अपनी इस यात्रा में जनता को लालू-राबड़ी राज की हकीकत भी बताएं।”

यह भी पढ़े: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा, लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद 

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।