Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

BHARAT RATNA ADVANI: आडवाणी के घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति, पहले भी टूटा ये प्रोटोकॉल…

08:23 AM Mar 31, 2024 | Bodhayan Sharma

BHARAT RATNA ADVANI: दिल्ली। भारत रत्न के लिए रखे गए कार्यक्रम में 4 भारत रत्न तो ससम्मान दे दिये गए। परंतु भारतीय जनता पार्टी के वारिष्टतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसलिए अब महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु खुद आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। लाल कृष्ण आडवाणी पिछले काफी समय से अस्वस्थ हैं। इसलिए ये प्रोटोकॉल तोड़ा जा रहा है।

5 में से 4 भारत रत्न से सम्मानित

साल 2024 में भारत के 5 महान व्यक्तित्व और देश के लिए प्रेरणा स्वरूप लोगों के नामों की घोषणा भारत रत्न सम्मान के लिए की गयी थी। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल थे। शनिवार को हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 4 हस्तियों को सम्मानित किया। परंतु ये चारों सम्मान ही मरणोपरांत ही दिये गए तो उनके परिजनों को सौंपा गाया।

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न

इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के लिए  5 नामों की घोषणा की। जिसमें लाल कृष्ण आडवाणी का नाम भी शामिल था। इन 5 नामों में से 4  को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, एम एस स्वामीनाथन थे। केवल लाल कृष्ण आडवाणी को ही सम्मानित किया जा सकेगा। परंतु उनके स्वस्थ्य को देखते हुए उनके घर जाकर महामाहिम द्रौपदी मुर्मु खुद सम्मानित करेंगी।

पहले भी टूटा है ये प्रोटोकॉल

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब राष्ट्रपति सम्मानित करने के लिए किसी के घर जाए। इस बार लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। हुआ भी भाजपा के ही प्रथम पंक्ति के नेता अटल बिहारी वाजपेयी के लिए। उनके स्वस्थ्य संबंधी समस्या के चलते ही पूर्व प्रधानमंत्री को उनके घर जाकर ही भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

पीएम मोदी जाएंगे साथ

लाल कृष्ण आडवाणी के घर जाकर सम्मानित करने 31 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जाएंगी। आडवाणी के स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से प्रोटोकॉल से हटकर ऐसा किया जा रहा है। 31 मार्च को राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत कई भाजपा के नेता और अधिकारी जाएंगे।