+

Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी 14 जनवरी से शुरू करेंगे भारत न्याय यात्रा, मणिपुर से मुंबई तक 14 राज्यों से होकर गुजरेगी

Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी को एक ख़ास पहचान मिली थी। अब एक बार फिर राहुल गांधी इसी तरह की यात्रा करते नज़र आएंगे। जी हां, राहुल गांधी अगले साल 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा (Bharat Nyay Yatra) शुरू करेंगे। उनकी इस बार की यात्रा मणिपुर से लेकर मुंबई […]

Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी को एक ख़ास पहचान मिली थी। अब एक बार फिर राहुल गांधी इसी तरह की यात्रा करते नज़र आएंगे। जी हां, राहुल गांधी अगले साल 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा (Bharat Nyay Yatra) शुरू करेंगे। उनकी इस बार की यात्रा मणिपुर से लेकर मुंबई तक होगी। राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पैदल ना होकर बस के माध्यम से होगी। यह यात्रा कुल 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। जो राजस्थान से गुजरात होते हुए मुंबई में जाकर पूरी होगी।

मणिपुर से मुंबई तक करेंगे यात्रा:

राहुल गांधी ने इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया था। इस यात्रा से उन्हें एक खास पहचान भी मिली थी। उनकी इस यात्रा की चर्चा पूरे देश में सुनने को मिली थी। अब लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर राहुल गांधी मणिपुर से लेकर मुंबई तक ये बड़ी यात्रा करने जा रहे हैं। उनकी ये यात्रा 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई में खत्म होगी।

6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी:

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी ने इस बार बस यात्रा को चुना गया है। भारत न्याय यात्रा’ असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत 14 राज्यों से होकर 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। बताया जा रहा हैं कि कुछ जगह राहुल गांधी पैदल यात्रा भी करेंगे। जयराम रमेश ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले यात्रा:

राहुल गांधी ने पिछली बार जब भारत जोड़ो यात्रा की थी, तब कांग्रेस के नेताओं ने कर्नाटक में मिली जीत को इस यात्रा को प्रमुख कारण बताया था। हाल ही तीन हिंदी राज्यों में मिली कांग्रेस को करारी हार के बाद उन्होंने एक बार फिर यात्रा के माध्यम से जनता से जुड़ने का प्रयास करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यह यात्रा कई मायनों में बड़ी अहम मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: कितना शक्तिशाली हैं समंदर का नया प्रहरी, जानिए देश के जंगी जहाज INS इंफाल के बारे में ये खास बातें…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

Whatsapp share
facebook twitter