Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

Basant Panchami 2024 Vastu Tips: बसंत पंचमी के दिन घर लाए ये चीजें, जीवन में आएगी खुशहाली

01:29 PM Feb 05, 2024 | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024 Vastu Tips: हिंदू धर्म में बसंती पंचमी (Basant Panchami 2024 Vastu Tips) का खास महत्व माना गया है। बसंत पंचमी हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन पर्यावरण में चारों तरफ हरियाली छाई रहती है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा करने की पंरपरा है।

धर्म शास्त्रों में मां सरस्वती को बुद्धि,ज्ञान और संगीत की देवी माना गया है। इस दिन विधिवत रूप से मां सरस्वती की पूजा करने से व्यक्ति को मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है । धर्म शास्त्र के अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन का खास महत्व बताया गया है। माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन कुछ चीजों को खरीदकर घर लाने से साधक के जीवन में खुशहाली और सृख समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते है बसंत पंचमी के दिन किन चीजों की खरीदारी से सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है:—

मोरपंखी का पौधा 

बसंत पंचमी के दिन मोरपंखी का पौधा खरीदकर घर लाना बेहद शुभ माना गया है। इससे जुड़ी मान्यता है कि यदि मोरपंखी का पौधा घर के पूर्व दिशा में लगाए तो बेहद शुभ और फलदायी होता है। इसे आप घर के ड्राइंग रूम या घर के मुख्य द्वार भी लगा सकते है। कहा जाता है कि इस मयूर पंख के पौधे को घर में लगाने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है और साथ ही मां सरस्वती की कृपा भी परिवार पर बनी रहती है।

शादी से जुड़े सामान की खरीदारी

पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि बसंत पंचमी के दिन ही भगवान शिव और मां पार्वती का तिलक हुआ था। इसलिए इस दिन शादी से जुड़ा सामान की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन शादी का लंहगा या फिर गहनो की खरीदारी करना मंगलकारी माना जाता है और साथ ही इससे व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

पीले फूल खरीदना

मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती को पीले रंग से बेहद लगाव है। इसलिए इस दिन पीले रंग का खास महत्व माना जाता है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले फूलों की माला अवश्य अर्पित करना चाहिए। पीले फूल चढ़ाने से मां सरस्वती शीघ्र प्रसन्न होगी और व्यक्ति के सभी मनोकामना को पूर्ण करेंगी।

भूमि या वाहन की खरीदारी

अगर आप लंबे से नए घर, भूमि या फिर वाहन खरीदने का प्लान कर रहे है तो ऐसे में बसंत पंचमी का दिन इन चीजों की खरीदारी के लिए बेहद शुभ रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन भूमि या वाहन की खरीदारी करने से घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में बरकत बनी रहती हैं।

मां सरस्वती की मूर्ति या प्रतिमा

हम सभी जानते है कि बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती हे। इसलिए इस दिन मां सरस्वती की तस्वीर या फिर मूर्ति जरूर खरीदकर घर लाए। इस दिन मां सरस्वती की प्रतिमा और मूर्ति खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। प्रतिमा या मूर्ति को लाकर घर के ईशान कोण में रखे। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

यह भी पढ़े: Yellow Coloured Foods Benefits: पीले रंग के फूड्स होते हैं बहुत फ़ायदेमंद , आँख और हार्ट रहते हैं इससे दुरुस्त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।