+

Punjab के राज्यपाल पद से बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी

Punjab News: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा है। बनवारी लाल ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे इस्तीफा पत्र में उन्होंने लिखा कि अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण […]

Punjab News: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा है। बनवारी लाल ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे इस्तीफा पत्र में उन्होंने लिखा कि अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं पंजाब (Punjab) के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।

यह भी पढ़े: सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में मांगे सबूत

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

इससे पहले 83 वर्षीय बनवारी लाल पुरोहित 2017 से 2021 के बीच तमिलनाडु के गवर्नर रहे हैं। उससे पहले 2016 व 2017 के बीच असम के गवर्नर भी रह चुके हैं। जबकि अगस्त 2021 में पंजाब (Punjab) के 29वें गवर्नर के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने करीब साढ़े तीन साल बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। उससे पहले बनवारी लाल भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नागपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

राज्यपाल और मुख्यंत्री में अनबन

वहीं इसके पहले दो बार कांग्रेस के टिकट से नागपुर सीट से सांसद रहे हैं। आपको बता दे पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच अनबन चल रही थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो दिन पहले ही राज्यपाल पर निशाना साधते हुए तंग करने के आरोप लगाए थे। भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश में हमारी चुनी हुई सरकार है। हम निर्वाचित तरीके से राज करेंगे या सेलेक्टेड तरीके से शासन करेंगे।

यह भी पढ़े: थलापति विजय ही नहीं, इन दक्षिण भारतीय अभिनेताओं ने भी शुरू की है अपनी राजनीतिक पार्टी

राज्यपाल के खिलाफ एससी गए

लोकतंत्र में निर्वाचित तरीके से शासन होता है। भगवंत मान ने आगे कहा कि राज्यपाल बात-बात पर कह देते हैं कि आप गैरकानूनी और वह कानूनी है। उनकी राज्यपाल के साथ तनातनी की वजह कुछ विधेयक थे। जिन्हें राज्यपाल ने पहले मंजूरी नहीं दी थी। जिसके खिलाफ पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुप्रीम कोर्ट गए थे। इसके बाद फिर राज्यपाल ने विधेयकों को मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़े: भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter