+

Ayodhya Ram Mandir: नेपाल के मंदिर में 22 जनवरी को जलाए जाएंगे सवा लाख दीए

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। लोग अलग-अलग तरह से अपनी खुशी जाहिर कर रहे है रामलला की प्राण […]

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। लोग अलग-अलग तरह से अपनी खुशी जाहिर कर रहे है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रभु श्रीराम के ससुराल नेपाल के जनकपुरधाम में भी लोग काफी उत्साहित है और इसी वजह से 22 जनवरी को जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में सवा लाख दीप जलाए जाने की तैयारी की है। वहीं माता सीता के मायके से अयोध्या के लिए 3 हजार से भी ज्यादा उपहार भेजे गए है।

Ayodhya Ram Mandir
माता ​सीता का जन्मस्थान है’जनकपुरधाम’ :- 

नेपाल के जनकपुरधाम को माता सीता का जन्मस्थान कहा जाता है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले जनकपुर में भी कई तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माता ​सीता का दूसरा नाम जानकरी है और वह जनकपुर के राजा जनक की बेटी थी। जनकपुर काठमांजू से 220 किलोमीटर दक्षिण-पूर्ण में स्थित है और वहीं अयोध्या से करीबन 500 किलोमीटर पूर्व में है।

Ayodhya Ram Mandir
जलाए जाएंगे सवा लाख दिए :-

जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंथ रामरोशन दास ने बताया कि 22 जनवरी को जानकी मंदिर के परिसर में सवा लाख ​दीए जलाने की तैयारी की जा रही है। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से मंदिर के परिसर में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे। तो वहीं मंदिर प्रबंधन की ओर से भक्तों के लिए विशेष प्रसाद बनाया जाएगा जिसे जनकपुरवासियों के घर पर वितरण किया जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir
नेपाल के पूर्व पीएम बिमलेंद्र निधि का बयान :- 

नेपाल के पूर्व पीएम ​बिमलेंद्र निधि ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है।हमारी बेटी माता ​जानकी का विवाह भगवान श्रीराम से हुआ था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हम बहुत ही उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में हाईकोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में अपना फैसला सुनाया था तब भी जनकपुर के लोग खुश थे। जनकपुर के लोग श्रीराम को सिर्फ देवता नहीं बल्कि अपना दामाद मानते है। यहां लोग खुश है कि उनकी बेटी और दामाद अपने घर में प्रवेश कर रहे है।

जनकपुर के धनुषा निर्वाचन क्षेत्र से एमएलए आशीष यादव ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहर में राम और सीता मंदिर में धार्मिक सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रामायण पर आधारित कई तरह के स्टेज शो किए जाएंगे और श्री राम एवं सीता की आरती भी की जाएगी। साथ ही नेपाल की पहाड़ियों और मैदानों के बीच स्थित मधेश क्षेत्र और तराई क्षेत्र में उत्सव मनाने की योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़े: Republic Day 2024: रिपब्लिक डे से जुड़ी ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनलइंटरनेशनलइलेक्शनबिजनेसस्पोर्ट्सएंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों परहमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Whatsapp share
facebook twitter