+

Asia Cup 2023 : वो खिलाड़ी जिन्होंने Asia Cup के एक सीजन में जड़े सबसे ज्यादा सिक्स, देखें पूरी लिस्ट…

Asia Cup 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। इस कप की क्रिकेट प्रेमियों के बीच अलग ही पहचान है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। आज हम आपको बताने वाले है उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़े है। शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम […]

Asia Cup 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। इस कप की क्रिकेट प्रेमियों के बीच अलग ही पहचान है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। आज हम आपको बताने वाले है उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़े है।

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक सीजन में 26 छक्के जड़े है, जो किसी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। शाहिद को लोग ‘बूम-बूम’ नाम से भी जानते है, जाहिर है उनका ये नाम सबसे ज्यादा हिट करने पर पड़ा है।

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के यह धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान Asia Cup के एक सीजन में 23 छकके जड़कर इस लिस्ट पर दूसरे स्थान पर काबिज है।

सुरेश रैना

बाए हांथ के इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने Asia Cup के एक सीजन में 18 छक्के जड़े है। रैना Asia Cup के दौरान 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते थे।

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने Asia Cup के एक सीजन में 17 छक्के जड़े है। इस बार इनसे भारतीय क्रिकेट फैंस को काफी उम्मीदें होंगी क्योंकि पिछले काफी समय से रोहित की कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है।

सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कप्तना सौरव गांगुली इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर काबिज है। दादा ने एक सीजन में 13 छक्के जड़े है।

इंजमाम-उल-हक

पूर्वा पाकिस्तनी बल्लेबाज इंजमाम ने Asia Cup एक सीजन में 12 छक्के जड़े है, जिसके कारण ये इस लिस्ट में इन्हें 6 नंबर पर रखा गया है।

वीरेंद्र सहवाग

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने Asia Cup के एक सीजन में 12 छक्के लगाए है। आपको बता दें कि वीरू ने Asia Cup के 13 मैच ही खेले है।

महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज धोनी ने Asia Cup के एक सीजन में 12 छक्के जड़े है।

मोहम्मद शहजाद

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के इस विकेटकीपर और बल्लेबाज ने Asia Cup के एक सीजन में 10 छक्के उड़ाए है।

मिस्बाह-उल-हक

पू्र्व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह ने Asia Cup के एक सीजन में 10 छक्के जड़े है। इसके बाद इस लिस्ट में बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम, पाकिस्तान के उमर अकमल शामिल है, जिन्होंने Asia Cup के एक सीजन में 9 छक्के जड़े है।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें।

Whatsapp share
facebook twitter