+

Akha Teej 2024 Date: 2024 में ​कब मनाई जाएगी आखातीज, इस दिन अवश्य करें ये शुभ कार्य

Akha Teej 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आखा तीज (Akha Teej 2024 Date) मनाया जाता है। इस दिन को अक्षय तृतीया के नाम से भी जाना जाता है। आखा तीज को पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है जिसमें सभी मांगलिक व शुभ कार्य कर सकते […]

Akha Teej 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आखा तीज (Akha Teej 2024 Date) मनाया जाता है। इस दिन को अक्षय तृतीया के नाम से भी जाना जाता है। आखा तीज को पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है जिसमें सभी मांगलिक व शुभ कार्य कर सकते है। माना जाता है कि इस दिन किसी भी कार्य के लिए पंचांग या फिर कोई भी शुभ मुहूर्त देखने ​की आवश्यकता नहीं होती।

इसी वजह से लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। आखा तीज का दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन विशेष रूप से सोने की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते है क​ब है आखा ​तीज, सोने खरीदने का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व :-

2024 में इस दिन मनाई जाएगी आखा तीज:-

साल 2024 में आखा तीज 10 मई 2024 को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि की प्रांरभ 10 मई की सुबह 04 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 11 मई की सुबह 02 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुब​ह 05 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर दोपहर में 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

आखा तीज के दिन करें ये कार्य :-

1. आखा तीज के दिन चांदी और सोने के सिक्के व आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोने और चांदी की खरीदारी करने से व्यक्ति के जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और उनके जीवन में सम्पन्नता बनी रहती है।

2. अगर आप चाहे तो इस दिन नए व्यापार और कारोबार की शुरूआत भी कर सकते है।

3. आखा तीज के दिन नए मकान, प्लॉट, जमीन, फ्लैट या फिर नए वाहन आदि की खरीदारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

4. इस दिन कोई नया कार्य, विद्या प्रारंभ करना भी शुभ माना जाता है।

5. इस दिन बिना किसी पंचांग और शुभ मु​हूर्त दिखाए मुंडन,गृह प्रवेश,सगाई और विवाह जैसे मांगलिक कार्य कर सकते है।

6. आखा तीज के दिन अपने पूजा स्थान पर एकाक्षी नारियल को लाल वस्त्र लपेटकर रखें और पूजा के बाद इस नारियल को अपने घर में पैसे रखने के स्थान या फिर तिजोरी में रखें।

7. माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और पितर तर्पण का विशेष महत्व होता है।

8. आखा तीज के दिन जप, तप, पूजा, दान और हवन करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

यह भी देखें:- क्या आप जानते है महादेव द्वारा पहनी गई हर वस्तु देती है एक विशेष संदेश

Whatsapp share
facebook twitter