+

Irrfan Khan’s death anniversary : क्रिकेटर बनना चाहते थे इरफान खान, मगर अभिनय से बनाई पहचान, मिला पद्मश्री अवॉर्ड

Actor Irrfan Khan’s death anniversary : जयपुर। सलाम बॉम्बे से फिल्मी करियर शुरू करने वाले मशहूर फिल्म अभिनेता इरफान खान को दुनिया से विदा हुए चार साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग का अलग अंदाज आज भी उनके फैंस को याद आता है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण […]

Actor Irrfan Khan’s death anniversary : जयपुर। सलाम बॉम्बे से फिल्मी करियर शुरू करने वाले मशहूर फिल्म अभिनेता इरफान खान को दुनिया से विदा हुए चार साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग का अलग अंदाज आज भी उनके फैंस को याद आता है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके इरफान खान की आंखें भी बोलती थीं। लेकिन, क्या आप जानते हैं अभिनय के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजे जाने वाले इरफान एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे, उनका ख्वाब क्रिकेटर बनना था।

‘आजकल की पढ़ाई पढ़ाई नहीं धंधा है धंधा’

अभिनेता सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करता बल्कि कई बार वो समाज का आइना बन जाता है। दिवंगत अभिनेता इरफान खान को भी कुछ ऐसी ही फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उनकी डॉयलाग डिलीवरी का अंदाज भी लोगों को बहुत रास आता था। यही वजह है कि फिल्म हिंदी मीडियम में इरफान का डायलॉग ये हेडमास्टर नहीं है जी, बिजनेसमैन हैं। आजकल की पढ़ाई पढ़ाई नहीं है, धंधा है धंधा..आज भी लोगों को अच्छी तरह याद है।

स्लमडॉग मिलेनियर ने बनाया था रिकॉर्ड

फिल्म पान सिंह तोमर से लेकर स्लमडॉग मिलेनियर तक हर फिल्म में अभिनेता इरफान खान अपने किरदार से समाज को आइना दिखाते रहे। फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर पर तो शुरुआत में विवाद भी हुआ, लेकिन जब मूवी रिलीज हुई तो इसकी स्टोरी इतनी हिट हुई कि फिल्म ने इतिहास रच दिया। इस फिल्म को 8 ऑस्कर अवॉर्ड मिले।

जब भावुक होकर रोने लगे इरफान खान

इरफान खान स्वभाव से काफी भावुक थे। एक बार फिल्म सलाम बॉम्बे में उनका एक सीन कट गया था, जिसके बाद उनकी आंखों से आंसू बहने लगे, उस  दिन वो खूब रोए। इसके बाद मीरा नायर ने ही उन्हें 2006 में एक दूसरी फिल्म में लीड रोल दिया। इरफान ने 32 साल के करियर में कई फिल्में कीं, जिन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई।

क्रिकेटर बनना था, परिस्थितियों ने एक्टर बनाया

इरफान खान पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन कुछ अभावों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इस बीच फिल्मों में उनकी दिलचस्पी बढ़ी, तो इरफान मुंबई पहुंच गए। लेकिन, अभिनेता बनने का सफर आसान नहीं था। इसके लिए इरफान को बहुत संघर्ष करना पड़ा। मुंबई में एक्टिंग का सफर शुरू करने से पहले उन्हें इलेक्ट्रिशियन बनना पड़ा। एक बार वो राजेश खन्ना के घर का एसी ठीक करने भी गए, जहां राजेश खन्ना को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें :  Uttarakhand Forests Fire : देवभूमि के जंगलों में 4 दिन से धधक रही आग, सेना कर रही बुझाने के प्रयास, नासा की भी नजर

जयपुर में हुआ था इरफान खान का जन्म

इरफान का जन्म जयपुर में 7 जनवरी 1967 को हुआ था। उन्होंने पहले छोटे पर्दे पर अपनी प्रतिभा दिखाई। फिर सलाम बॉम्बे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद अभिनेता इरफान खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मकबूल, लंच बॉक्स, पान सिंह तोमर, हिंदी मीडियम उनकी हर एक फिल्म दर्शक को जोड़ने में कामयाब रही। लेकिन, 29 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें : Teacher warns collector about suicide : छिंदवाड़ा कलेक्टर से भिड़ गई गेस्ट टीचर, ऐसी चेतावनी दी कि मच गया हड़कंप !

Whatsapp share
facebook twitter