+

Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, जानें कैसे रची साजिश

Salman Khan House Firing: मुम्बई। अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग के दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता देर रात मिली है। गुजरात पुलिस की टीम ने पश्चिमी कच्छ से दोनों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की […]

Salman Khan House Firing: मुम्बई। अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग के दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता देर रात मिली है। गुजरात पुलिस की टीम ने पश्चिमी कच्छ से दोनों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों को लेकर मंगलवार सुबह रवाना हो गई। वह दोनों आरोपियों से मुंबई में पूछताछ करेंगी।

अनमोल की पुर्तगाल से पोस्ट

सलमान खान (Salman Khan House Firing) से जुड़े घटनाक्रम पर एक बड़े पुलिस अधिकारी ने बताया, शूटरों ने कुछ दिन पहले बांद्रा में सलमान के घर अपार्टमेंट की रेकी की थी। अनमोल ने फेसबुक पोस्ट डालने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया था। पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली धमकी भरी फेसबुक पोस्ट गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल ने पुर्तगाल से की है। बता दें अभिनेता सलमान के आवास के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी।

हमले की जिम्मेदारी ली

इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई (Salman Khan House Firing) के भाई ने ली थी। लॉरेंस विश्नोई अभिनेता सलमान खान को पहले कथित तौर पर धमकियां दे चुका है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सोमवार को गोली चलाने के मामले में विशाल कालू का नाम चर्चा में आया था। कालू हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। वह रोहतक पुलिस की वांछित सूची में शामिल है। कालू लॉरेंस गैंग का शूटर है। हरियाणा के ही रोहतक में स्क्रैप व्यापारी की हत्या के बाद नाम चर्चा में आया था। उसने ही लॉरेंस
के कहने पर साजिश रची थी।

गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई (Salman Khan House Firing) सलमान खान को राजस्थान के जोधपुर से जुड़े काले हिरण का शिकार मामले में माफी मांगने और अंजाम भुगतने जैसी धमकियां दे चुका है। मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भुज में माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (उम्र 24 साल) और कुमार सागर (उम्र 21 साल) के रूप में हुई है। वह दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फोटों में शर्ट में पहने आऱोपी कुमार सागर और टी-शर्ट पहने आरोपी का नाम विकी गुप्ता है।

राजस्थान में बैठ रची साजिश

मुंबई पुलिस पुलिस के मुताबिक सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से ब्रांदा स्थित माउंट मैरी चर्च पहुंचे थे, वहां बाइक छोड़कर कुछ दूर पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटो रिक्शा लिया, इसके बाद वह बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ गए, जहां सांता क्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर कर बाहर चले गए। इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को देखा गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले की साजिश करीब एक महीने पहले राजस्थान में रची गई थी।

सलमान के फार्म हाउस की रैकी

इसके तहत शूटरों ने सलमान के पनवेल फार्म हाउस के पास एक कमरा किराए पर लिया था। वहां रहते हुए वह फार्म हाउस पर नजर बनाए हुए थे। सलमान खान पन वेल स्थित फार्म हाउस पर जाते रहते हैं। वहां अपने दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिताते हैं। उनके मूवमेंट का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक्टर पर हमले की साजिश रच रहे थे। इस दौरान बांद्रा स्थित सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की कई बार रेकी की थी। शूटर्स ने चार बार जाकर रेकी थी। इससे पहले साल 2018 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने गैलेक्सी की रेकी थी।

Whatsapp share
facebook twitter