Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

AAP Sanjay Singh Statement: बाहर आते ही AAP सांसद ने दी मोदी सरकार को धमकी, संजय सिंह जमानत पर बाहर…

01:08 AM Apr 04, 2024 | Bodhayan Sharma

AAP Sanjay Singh Statement: दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (AAP Sanjay Singh Statement) को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है। शराब घोटाले में उन्हें 6 महीने बाद सशर्त जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सरकार को ललकारा है। जेल से बाहर आते ही पहले वो आम आदमी पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय यानि पार्टी दफ्तर में गए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

लाखों कार्यकर्ताओं की प्रार्थनाओं का असर

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह आक्रामक (AAP Sanjay Singh Statement) मूड में दिखे। उन्होंने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि यह समय संघर्ष करने का है। टूटेंगे जेल के ताले, जेल से रिहा होंगे। मनीष सिसौदिया, सीएम अरविंद केजरीवाल और सत्येन्द्र जैन अभी भी जेल में हैं। इतना ही नहीं, अभी संघर्ष के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को भी कहा। संजय सिंह ने कहा कि ये लाखों कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता की प्रार्थनाओं कि शक्ति है, जिसने आज ये विशेष पल ला दिया है।

जेल का ताला तोड़कर रिहा होंगे दिल्ली के सीएम

आप नेता संजय सिंह ने तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित (AAP Sanjay Singh Statement) करते हुए कहा, ”यह जश्न मनाने का समय नहीं है…यह संघर्ष करने का समय है…हमारे आप के सबसे बड़े नेता सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन जेल में हैं. इस जेल के ताले टूटेंगे और सीएम अरविंद केजरीवाल रिहा होंगे।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी की मुलाक़ात

जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह सबसे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल (AAP Sanjay Singh Statement) के घर गए। वहां उनकी मुलाकात सुनीता केजरीवाल से की। संजय सिंह ने कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में रु. 2 लाख के निजी मुचलके पर और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा किया गया। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भी ट्वीट किया। जिसमें लिखा था, ‘चाहे शेर को कितने भी दिन कैद कर लो, शेर दहाड़ना कभी नहीं भूलता।” संजय सिंह को रिहा कर दिया गया। जनता में खुशी की लहर। लाखों कार्यकर्ताओं की प्रार्थनाओं के प्रभाव से सत्य की जीत हुई है।

अपने घर जाने से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पहुंचे संजय

रिहा होते ही अपने समर्थकों का अभिवादन किया, इसके बाद सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री (AAP Sanjay Singh Statement) और आम आदमी पार्टी के सर्वे सर्वा अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाक़ात करने के बाद दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय जाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। इसके बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर जाकर उनके परिवार से मिले। वहाँ से संजय सिंह अपने घर पहुंचे और अपने परिजनों से मिले।

ये भी पढ़ें: Sanjay Singh Bail: इन शर्तों के साथ संजय सिंह को मिली जमानत, भाजपा ने कहा बेदाग नहीं हुए, जमानत मिली है…