Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

कौन है संजय सिंह..? जानिए कैसे उन्होंने तय किया इंजीनियर से लेकर संसद तक का सियासी सफर!

09:59 AM Oct 05, 2023 | surya soni

MP Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ को बुधवार को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। मनीष सिसोदिया के बाद उनके एक और बड़े नेता संजय सिंह (MP Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लिया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल की चिंता काफी बढ़ गई हैं। बता दें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को कई घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। संजय सिंह को दिल्ली के सीएम केजरीवाल का प्रमुख सिपहसालार माना जाता हैं। चलिए जानते हैं कौन है संजय सिंह..? कैसे उन्होंने तय किया इंजीनियर से लेकर संसद तक का सियासी सफर…

यूपी के सुल्तानपुर से हैं गहरा नाता:

देश की राजनीति में संजय सिंह बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। आम आदमी पार्टी को खड़ा करने के लिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल का कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग किया। संजय सिंह का जन्म 22 मार्च 1972 को यूपी के सुल्तानपुर में हुआ। उनके पिता दिनेश सिंह और माता का नाम राधिका सिंह है। संजय सिंह पढ़ाई में हमेशा से होशियार रहे हैं, उन्होंने साल 1993 में माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हैं। उसके बाद उन्होंने कुछ समय नौकरी भी थी।

अन्ना हजारे आंदोलन से मिली पहचान:

बता दें पढ़ाई के बाद संजय सिंह ने सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में लोगों की खूब सहायता की। शुरुआत में उन्होंने सड़क किनारे दूकान लगाने वाले लोगों के हित के लिए सरकार और प्रशासन से खूब संघर्ष किया था। लेकिन साल 2011 में उन्हें अन्ना हज़ारे आंदोलन से एक अलग पहचान मिली। यहां उनकी केजरीवाल से भी नजदीकियां बढ़ गई थी। उसके बाद उन्होंने आप पार्टी के गठन से लेकर आज तक केजरीवाल का पूरा साथ दिया हैं। वो आप नेता मनीष सिसोदिया के बाद केजरीवाल के सबसे करीबी नेता माने जाते हैं।

2018 में राज्यसभा सांसद बने:

सीएम केजरीवाल के सबसे करीबी होने का फायदा उन्हें साल 2018 में मिला। जब पार्टी ने उन्हें सांसद के रूप में राज्यसभा भेजा था। उसके बाद से सदन में उनकी आवाज़ खूब सुनने को मिली। हर बड़े मुद्दे पर उन्होंने मोदी सरकार को जमकर घेरा। लेकिन अब दिल्ली के शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को कई घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें – Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ से बिगड़े हालात, सेना के 23 जवान लापता

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।