+

Aadhaar Card Update: आधार अपडेट करने की डेट बढ़ी, ‘इस’ तारीख के बाद Free में नहीं बल्कि देने पड़ेंगे पैसे…

Free Aadhaar Update: जो लोग आधार कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं उनके लिए एक जरूरी खबर है। विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड के मुफ्त अपडेट की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। फ्री आधार अपडेट की समय सीमा 14 दिसंबर को खत्म हो रही थी। अब इसे 14 मार्च तक बढ़ाए जाने […]

Free Aadhaar Update: जो लोग आधार कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं उनके लिए एक जरूरी खबर है। विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड के मुफ्त अपडेट की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। फ्री आधार अपडेट की समय सीमा 14 दिसंबर को खत्म हो रही थी। अब इसे 14 मार्च तक बढ़ाए जाने की घोषणा की गई है।

आधार प्राधिकरण यूआईडीएआई (UIDAI) ने एक आधिकारिक अपडेट (Free Aadhaar Update) में विस्तार के बारे में जानकारी दी। प्राधिकरण ने कहा कि नागरिकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए आधार अपडेट की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. अब आधार को माय आधार पोर्टल के जरिए 14 मार्च 2024 तक बिना कोई शुल्क दिए अपडेट किया जा सकता है। प्राधिकरण ने कहा कि समय सीमा को 15 दिसंबर 2023 से अगले 3 महीने के लिए बढ़ाकर 14 मार्च 2024 तक करने का निर्णय लिया गया है.

ऑफलाइन अपडेट के लिए इतना चार्ज लिया जाता है

myAadhaar पोर्टल पर आधार विवरण अपडेट करने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध थी। अगर कोई यूजर ऑनलाइन के बजाय आधार केंद्र पर जाकर ऑफलाइन आधार अपडेट करता है तो उसे 25 रुपये शुल्क देना होगा. समय सीमा बढ़ने के बाद भी यही व्यवस्था जारी रहेगी. यानी मुफ्त आधार अपडेट की सुविधा केवल ऑनलाइन मामले में ही उपलब्ध होगी।

इन मामलों में आधार को अपडेट करना जरूरी है

इसके लिए यूजर को myAadhaar पोर्टल यानी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। कई मामलों में आधार विवरण को अद्यतन करने की आवश्यकता होती है। उदाहरण के तौर पर अगर आपका पता बदल गया है तो उसे अपडेट करा लें. आधार अथॉरिटी उन यूजर्स से अपना आधार अपडेट करने के लिए कह रही है, जिनकी यूनिक आइडेंटिटी 10 साल से ज्यादा समय से बनी हुई है।

आधार को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया:
  • आधार पोर्टल पर जाएं.
  • लॉग इन करने के बाद अपडेट नाम/लिंग/जन्मतिथि और पता पर क्लिक करें।
  • अपडेट आधार ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • अगर कोई पता/नाम/लिंग अपडेट करना है तो उसे चुनें और आगे बढ़ें।
  • अपडेटेड प्रूफ की एक कॉपी अपलोड करें।
  • अभी कोई पेमेंट नहीं करनी है लेकिन 14 मार्च के बाद 25 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • पेमेंट ऑप्शन पूरा होते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको रेफरेंस नंबर मिलेगा।

यह भी पढ़ें – Pain Killer Meftal SPAS: पीरियड पेन या दर्द में लेने वाली इस गोली से सावधान ! सरकार की ओर से चेतावनी

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

Whatsapp share
facebook twitter