+

A RAJA CONTROVERSY: डीएमके नेता ए राजा ने फिर बोला हमला, कहा- ‘भारत एक देश नहीं बल्कि…’

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। A RAJA CONTROVERSY: तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता ए राजा एक बार अपने विवादित (A RAJA CONTROVERSY) बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। डीएमके नेता ने अपने ताजा बयान में एक बार फिर तमिल राष्ट्र पर तंज कसा है। डीएमके नेता ए राजा ने कहा, ‘तमिल, मलयालम और […]

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। A RAJA CONTROVERSY: तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता ए राजा एक बार अपने विवादित (A RAJA CONTROVERSY) बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। डीएमके नेता ने अपने ताजा बयान में एक बार फिर तमिल राष्ट्र पर तंज कसा है। डीएमके नेता ए राजा ने कहा, ‘तमिल, मलयालम और उड़िया भाषाएं हैं और तमिलनाडु, केरल और उड़ीसा राष्ट्र हैं। भारत न तो एक देश है और न ही एक राष्ट्र, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।’

जानिए विवादित बयान में राजा ने क्या कहा?

एक राजा ने भारत को एक देश मानने से इंकार कर दिया और अपने बयान (A RAJA CONTROVERSY) में कहा, ‘भारत कभी एक राष्ट्र नहीं था। राष्ट्र का अर्थ है एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति। भारत एक राष्ट्र नहीं बल्कि एक उपमहाद्वीप है। अपनी बात समझाते हुए डीएमके नेता ने आगे कहा कि यहां तमिल एक भाषा है और तमिलनाडु एक देश है। मलयालम एक भाषा है और केरल एक राष्ट्र है। उड़िया भी एक भाषा है और उड़ीसा एक देश है। ये सभी राष्ट्र मिलकर भारत का निर्माण करते हैं, इसलिए भारत एक राष्ट्र या देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।

तमिलनाडु की भी एक संस्कृति है: ए राजा

इसके अलावा राजा ने भारत के राज्यों की विभिन्न संस्कृतियों (A RAJA CONTROVERSY) के बारे में भी बात की। अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि भारत में कई परंपराएं और संस्कृतियां हैं। तमिलनाडु की बात करें तो वहां की एक संस्कृति है। दिल्ली में संस्कृति अलग है। केरल में भी एक संस्कृति है और उड़ीसा में भी एक संस्कृति है।

उन्होंने राजा बीफ को लेकर भी दिया बयान 

राजा ने आगे कहा कि मणिपुर में कुत्ते का मांस (A RAJA CONTROVERSY) खाया जाता है, क्यों? हाँ, वे खाते हैं, यही संस्कृति है। उसके साथ कुछ भी गलत नहीं है। यह सब हमारे मन में है। कश्मीर की एक अलग संस्कृति है। आपको इस पर विश्वास करना होगा। यदि कोई समुदाय गोमांस खाता है, तो आपको क्या समस्या है? क्या उसने आपसे खाने के लिए कहा था? अनेकता में एकता है। हम बिल्कुल भिन्न हैं। इसे सभी को स्वीकार करना चाहिए।

DMK नेता का विवादित बयान आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा ने शनिवार (3 मार्च) को तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (A RAJA CONTROVERSY) के जन्मदिन पर कोयंबटूर में आयोजित एक बैठक में विवादित बयान दिया। डीएमके नेता का विवादित बयान ऐसे वक्त आया है जब डीएमके मंत्री और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों को एक साथ जोड़ने की बात कही

गौरतलब है कि कल यानी सोमवार (4 मार्च, 2024) को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता (A RAJA CONTROVERSY) (उदयनिधि) कोई आम आदमी नहीं, बल्कि एक राजनेता हैं, उन्हें परिणाम का एहसास होना चाहिए। आपको बता दें कि उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। जिसके बाद देश के कई राज्यों में स्टालिन के खिलाफ मामले दर्ज किये गये। जिसके बाद उदयनिधि ने सुप्रीम कोर्ट से इन सभी मामलों को एक साथ जोड़ने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े: SHATRUGHAN SINHA ON AYODHYA: राम मंदिर पर शत्रुघ्न सिन्हा भी विवादित बयान आया सामने, कहा- पहले बड़े लोगों को बुलाया और अब…

Whatsapp share
facebook twitter