+

Loksabha Election 2024 : लोकतंत्र को मजबूत करने देश के 81 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान, सबसे अधिक बुजुर्ग मतदाता महाराष्ट्र में, सबसे कम लक्षद्वीप में

Loksabha Election 2024 : नई दिल्ली। लोकतंत्र के महापर्व में अब बिसात बिछ चुकी है। 19 अप्रैल से विभिन्न चरणों में लोकसभा के लिए मतदान होना है। लोकतंत्र के इस खूबसूरत पर्व में युवाओं में तो उत्साह नजर आ ही रहा है वहीं बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहने वाले हैं। देश के 36 राज्यों के […]

Loksabha Election 2024 : नई दिल्ली। लोकतंत्र के महापर्व में अब बिसात बिछ चुकी है। 19 अप्रैल से विभिन्न चरणों में लोकसभा के लिए मतदान होना है। लोकतंत्र के इस खूबसूरत पर्व में युवाओं में तो उत्साह नजर आ ही रहा है वहीं बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहने वाले हैं। देश के 36 राज्यों के 81 लाख से ज्यादा बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सबसे अधिक बुजुर्ग मतदाता महाराष्ट्र में

देश में आबादी के लिहाज से उत्तरप्रदेश और क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान भले ही टॉप पर हो, वहीं लोकसभा सीटों की दृष्टि से भले ही उत्तर प्रदेश टॉप पर हो, लेकिन आबादी के मामले में यूपी से काफी पीछे चल रहे महाराष्ट्र में देश में सबसे अधिक 85 साल से अधिक की उम्र वाले बुजुर्ग वोटर हैं। बूढ़े वोटरों में दूसरे पायदान पर यूपी और तीसरे पर बिहार है। भारतीय चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार देश के तमाम 36 राज्यों में 81 लाख 11 हजार 740 बुजुर्ग वोटर हैं।

यह भी पढ़े : Online Scam in Board Exam: बोर्ड स्टूडेंट बन रहे ऑनलाइन ठगी शिकार, जानिए ऑनलाइन ठगों के नए ठिकाने के बारे में, क्यों पुलिस को जारी करना पड़ा अलर्ट

टॉप टेन राज्यों में 59 लाख बुजुर्ग मतदाता

देश के टॉप-10 राज्यों में सबसे उम्रदराज वोटरों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश है, जहां देश के कुल 81 लाख से अधिक सुपर बुजुर्ग वोटरों में से 58 लाख 97 हजार 338 वोटर हैं।

यह भी पढ़े : Loksabha Election Banswara: त्रिकोणीय संघर्ष में क्या प्रधानमंत्री मोदी की रैली से मिलेगा भाजपा को सियासी फायदा ? 22 अप्रैल को बांसवाड़ा आएंगे प्रधानमंत्री, वागड़ में चढ़ने लगा सियासी पारा

आंध्रप्रदेश में सबसे अधिक युवा वोटर

लोकसभा सीटों और आबादी के हिसाब से इन टॉप-10 राज्यों में सबसे यंग स्टेट आंध्र प्रदेश है। इसके बाद मध्य प्रदेश और उड़ीसा का नंबर आता है। वैसे तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात की जाए तो पूरे हिंदुस्तान में लक्षद्वीप ऐसा राज्य है, जहां केवल 109 वोटर ऐसे हैं। जिनकी उम्र 85 के पार है। वोटर इनमें 50 पुरुष और 59 महिला वोटर हैं। जबकि सबसे कम वोटरों में दूसरे नंबर पर दादरा-नागर हवेली और दमन एंड दीव है यहां 698 और अंडमान एंड निकोबार में 1037 बुजुर्ग वोटर हैं।

यह भी पढ़े : RJD Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजद का घोषणापत्र जारी, तेजस्वी बोले एक करोड़ सरकारी नौकरी का वादा

टॉप थ्री में महिला मतदाता ज्यादा, घर से मतदान का विकल्प

सबसे अधिक उम्रदराज वोटरों में टॉप-थ्री में शामिल महाराष्ट्र, यूपी और बिहार तीनों में पुरुषों के मुकाबले महिला बुजुर्ग वोटर अधिक हैं। निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 40% से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को लोकसभा चुनाव में घर से मतदान करने का विकल्प दिया है।भारतीय चुनाव आयोग का कहना है कि मतदान के दौरान देश के 85 साल और इससे अधिक की उम्र पार कर चुके और दिव्यांग वोटरों के लिए उनके घर से ही मतदान कराने की सुविधा दी जा रही है। लेकिन शर्त यह है कि जो वोटर घर से वोट देने के लिए संबंधित फॉर्म भर देंगे फिर वह मतदान वाले दिन पोलिंग स्टेशन पर जाकर वोट नहीं दे सकेंगे। प्रथम चरण की सीटों पर घर से मतदान शुरू भी हो चुका है और काफी बुजुर्ग मतदाता अपने मत का प्रयोग भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़े : Israel पर दागीं हिजबुल्लाह ने दर्जनों मिसाइलें, एंटी मिसाइल सिस्टम ने हवा में ही मार गिराई

Whatsapp share
facebook twitter