Home Home News News Watch Watch Shorts Shorts Web Stories Web Stories

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022: आशा पारेख, अजय देवगन आज राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

02:24 AM Jul 29, 2023 | OTT India

आखिरकार आज वह दिन आ ही गया जब 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। 30 सितंबर 2022 को सिने जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इन पुरस्कारों के विजेताओं का चयन एक विशेष जूरी के माध्यम से किया जाता है।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की घोषणा इसी साल जुलाई के महीने में की गई थी। अभिनेता अजय देवगन और सूर्या को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इसी समारोह में मशहूर दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में इस बार साउथ सिनेमा का दबदबा रहेगा। इस मौके पर सूर्या की ‘सोराराय पोटारू’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। अवॉर्ड सेरेमनी 30 सितंबर यानी आज शाम 4 से 5 बजे के बीच शुरू होगी।

ये राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को 2020 में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाएंगे। कोरोना और लॉकडाउन के कारण समारोह स्थगित कर दिया गया था। आइए एक नजर डालते हैं 68वें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची पर।

यह पढ़े:- जानिए फिल्म ‘रिव्यूविंग’ और ‘क्रिटिसाइसिंग’ के बीच सटीक अंतर क्या है?

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- अजय देवगन (तानाजी), सूर्या (दक्षिण अभिनेता)
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी सिनेमा-तुलसीदास जूनियर
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-अपर्णा बालमुरली (सूररई पोट्रु)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष) – बीजू मेनन (एके अय्यपनम कोशियुम)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मलयालम निर्देशक सच्चिदानंदन केआर (अय्यपनम कोशियुम के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (महिला) – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली
  • विशेष जूरी पुरस्कार- बाल कलाकार वरुण बुद्धदेवी

सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य में क्षेत्र-

  • स्पेशल मेंशन स्टेट- उत्तराखंड और यूपी
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार- द लांगेस्ट किस 
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- सोरारई पोटरु
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म-तानाजी
  • सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला) – नंचम्मा (अयप्पनम कोशियुम के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) – राहुल देशपांडे (वसंतराव)
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार – मनोज मुंतशिर (साइना)
  • आशा पारेख- दादा साहब फाल्के पुरस्कार

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का प्रसारण आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल पर एफएम गोल्ड (रेडियो चैनल), इंद्रप्रस्थ, आकाशवाणी लाइव न्यूज, आकाशवाणी पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अजय देवगन, गायिका अपर्णा बालमुरली, गीतकार मनोज मुंतशिर, निर्देशक मधुर भंडारकर जैसी हस्तियां शामिल होंगी।

The post राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022: आशा पारेख, अजय देवगन आज राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित appeared first on otthindi.