+

चार निर्दलीय विधायक फिर भाजपा के साथ, चित्तौड़ से सीपी जोशी की राह आसान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने की पुख्ता व्यवस्था कर ली है। शनिवार को भाजपा ने चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल करने के साथ जिन नेताओं को अपने कुनबे में शामिल किया उससे जोशी की रहा आसान हो गई है। भाजपा से जुड़ने वालों में चित्तौड़ विधायक चंद्रभान सिंह […]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने की पुख्ता व्यवस्था कर ली है। शनिवार को भाजपा ने चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल करने के साथ जिन नेताओं को अपने कुनबे में शामिल किया उससे जोशी की रहा आसान हो गई है। भाजपा से जुड़ने वालों में चित्तौड़ विधायक चंद्रभान सिंह के अलावा पिछले लोकसभा चुनाव में चित्तौड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह ईडवा भी शामिल हैं।

चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के अलावा सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज और बयाना विधायक रितु बनावत ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। ये चारों विधायक भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर मैदान में उतरे थे और निर्दलीय जीत हासिल की थी। इन चारों को भाजपा ने लोकसभा चुनाव में डैमेज कंट्रोल के लिए जोड़ा है।

चित्तौड़ में बागियों का निष्कासन रद्द

दो बार के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट बीजेपी ने काट दिया था। इसके बाद आक्या सीपी जोशी को अपना टिकट कटने के लिए जिम्मेदार बताते हुए बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी की जमानत जप्त हो गई थी। अब लोकसभा चुनाव में भी वह चुनाव लड़ने की बात कह रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीपी जोशी और चंद्रभान की मुलाकात करवा कर समझौता कराया था। इसके बाद भाजपा ने विधानसभा चुनाव में आक्या के समर्थन के कारण भाजपा से निष्कासित नेताओं और कार्यकर्ताओं का निलंबन रद्द किया और फिर आक्या ने भाजपा को समर्थन की घोषणा की। इसी तरह सांचौर से भाजपा से बगावत कर जीवाराम चौधरी निर्दलीय चुनाव जीते थे। भाजपा ने यहां अपने जालोर सांसद देवजी पटेल को प्रत्याशी बनाया था। देवजी पटेल की भी जमानत जप्त हो गई थी।

गोपाल सिंह ईडवा भी भाजपा में शामिल

इसी तरह राजसमंद से पूर्व सांसद और 2019 के लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गोपाल सिंह ईडवा ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। तब जोशी ने ईडवा को 5 लाख 76 हजार वोटों से हराया था। ईडवा सहित पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले 5 प्रत्याशी अब तक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें सीकर से नागौर से ज्योति मिर्धा, जयपर से ज्योति खंडेलवाल, सुभाष महरिया और भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा शामिल हैं।

Whatsapp share
facebook twitter